
अगर आपके पास हल्की चेन है तो आप 3 ग्राम के सर्कल डिजाइन के पेंडेंट खरीद सकती हैं जो कि दिखने में काफी हैवी लगते हैं। ऐसे पेंडेंट आप सिंपल से लगाकर डिजाइनर चेन तक में डालकर खूबसूरत दिख सकती है। सावन के मौसम में आप साड़ियों या एथनिक लुक के साथ हैवी पेंडेंट वाली चेन पहनें और अपने लुक को दूसरों से अलग बनाएं। जानिए कुछ खास डिजाइन पेंडेंट के बारे में।
ब्रेडेड फ्रेम गोल्ड सर्कल पेंडेंट दिखने में बेहद प्यारा लग रहा है। इसके किनारे पर किया गया वर्क ही से खास बना रहा है। आप आसानी से 3 ग्राम में ऐसा पेंडेंट बनवा सकती हैं और हल्की चेन में डालकर चेन को भारी लुक दें। आमतौर पर ऐसे पेंडेंट कस्टमाइज कराएं जाते हैं।
घुंघरू की लटकन वाला गॉडेस सर्कल पेंडेंट भी बेहद खूबसूरत है। इसमें सेंटर में पर्पल नग का इस्तेमाल किया गया है जो कि इसे बेहद खूबसूरत बना रहा है। पेंडेंट में कट वर्क भी बेहद खास है। हल्की चेन में ऐसे पेंडेंट पहन कर खुद को तैयार करें।
अगर आपको सर्कल डिजाइन में फ्लावर वर्क वाले पेंडेंट पसंद है तो आप यह पेंडेंट चुन सकती हैं। यह भारी और हल्की दोनों तरह की चेन में चार चांद लगा देंगे। फ्लावर वर्क में सर्कल बेस में भी पेंडेंट मिल जाएंगे। कम ग्राम में पेंडेंट चुनना है तो आपको हॉलो डिजाइन चुनना चाहिए क्योंकि हॉलो डिजाइन में कम सोना इस्तेमाल किया जाता है और ये दिखने में भी काफी आकर्षक दिखता है।
लीफ डिजाइन पेंडेंट आजकल खूब फैशन में चल रहे हैं।पेंडेंट के बीच में एक कॉइन जैसा शेप दिया रहता है जिसमें आपको गॉडेस या अन्य विभिन्न प्रकार की छवियां मिल जाएंगी। आप चाहे तो ऐसा पेंडेंट दिखाकर सुनार से कस्टमाइज करा सकती हैं। अपनी गोल्ड चेन में सर्कल पेंडेंट डालकर सिंपल लुक को फैशनेबल बना दें। सावन में खुद को सजाने के लिए चेन को आकर्षक लुक दें और कम खर्चे में खूबसूरत बन जाएं।