Groom Jewelry Ideas: शेरवानी के साथ पहनें ये 5 ज्वेलरी, दूल्हे का लुक लगेगा रॉयल

Published : Jun 25, 2026, 06:15 PM IST
Groom Jewelry Ideas

सार

Groom Wedding Look: दूल्हे की शेरवानी के साथ पहनें मोती की माला, ब्रोच, कलगी, पोल्की हार और स्टेटमेंट रिंग। जानिए 5 ज्वेलरी आइडिया जो देंगे रॉयल वेडिंग लुक।

शादी के दौरान ज्वेलरी की जरूरत सिर्फ दुल्हन को नहीं होती है बल्कि दूल्हे को भी एक से बढ़कर एक ज्वेलरी कलेक्शन की जरूरत पड़ती है। आजकल शेरवानी के साथ ज्वेलरी पहनने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। अगर आप भी अपने वेडिंग लुक के लिए शेरवानी चुन रहे हैं, तो उसे आकर्षक बनाने के लिए ट्रेंडी ज्वेलरी जरूर पहनें। जानिए कि आप शेरवानी के साथ कौन सी फैशनेबल ज्वेलरी पहन सकते हैं। 

सफेद रंग की मोती की माला 

दूल्हे की पसंदीदा ज्वेलरी में से एक होती है मोती की माला। आप ऑफ व्हाइट या फिर गोल्डन शेरवानी के साथ मल्टी लेयर माला पहन सकते हैं। इसका लुक देखने में काफी सोबर लगता है और यह ट्रेडिशनल संग मॉडर्न दोनों शादियों में अच्छा लगेगा। आपको ऑनलाइन मल्टीलेयर मोती माला आसानी से मिल जाएंगी।

शेरवानी में लगवाएं कस्टमाइज ब्रोच

शेरवानी में आजकल डिफरेंट डिजाइन के ब्रोच लगाने का फैशन जोरों पर है। अगर आप स्टाइलिश ब्रोच चुनते हैं, तो यह आपके ओवरऑल लुक को खास बनाएगा और दूल्हे को एलिगेंट लुक देगा। आप कुंदन मोती, स्टोन वर्क वाले खास ब्रोच खरीद सकते हैं। आप चाहे तो अपनी पसंद का ब्रोच कस्टमाइज भी करा सकते हैं। यह ओवरऑल लुक को खास बना देता है।

साफा कलगी

अगर आप पगड़ी या साफा पहन रहे हैं, तो कलगी के लुक को स्पेशल बना सकते हैं। मार्केट में आपको कुंदन, मोती या जिरकन वर्क वाली कलगी मिल जाएगी जोकि दुल्हे को रॉयल टच देगी। कलगी को पगड़ी के साथ मैच कराके जरूर देखें और स्पेशल लुक से सबको हैरान कर दें। 

और पढ़ें: ट्रेंड में बोट्टू नेकलेस के 7 यूनिक डिजाइन, जचेंगे के हर आउटफिट पर

कुंदन का स्टेटमेंट हार

दूल्हे शेरवानी के साथ कुंदन या पोल्की नेकपीस पहन अपने अंदाज को शाही बना सकते हैं। राजस्थानी और रॉयल थीम वाली शादियों के लिए कुंदन के नेकपीस खूब जमते हैं और राजा वाला फील देते हैं। आप चाहे तो दुल्हन के साथ भी कुंदन हार मैच कर पहन सकते हैं।

रिंग की चुनें खास डिजाइन 

बड़ी कुंदन, पोल्की या स्टोन वाली रिंग खरीदकर हाथों को सजाएं। ऐसी रिंग आपके ओवरऑल लुक को सुंदर दिखाएगी। ऑर्टिफिशियल रिंग कम कीमत में आ जाती हैं।

और पढ़ें: डेली वियर के लिए साउथ इंडियन स्टड इयररिंग, देखें 5 मजबूत डिजाइन

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

डेली वियर के लिए साउथ इंडियन स्टड इयररिंग, देखें 5 मजबूत डिजाइन
ट्रेंड में बोट्टू नेकलेस के 7 यूनिक डिजाइन, जचेंगे के हर आउटफिट पर