
Double Layer Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र को भले ही सुहाग की निशानी माना जाता है, लेकिन आज के समय में यह एक स्टाइलिश फैशन स्टेटमेंट भी बन गया है। पहले जहां महिलाएं सिंपल ब्लैक बीड्स वाले मंगलसूत्र पहनती थीं, वहीं अब इसमें कई मॉडर्न और इनोवेटिव डिजाइंस आने लगे हैं। इन्हीं में से एक है डबल लेयर मंगलसूत्र, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। गोल्ड और डायमंड के कॉम्बिनेशन से बने ये डिजाइन इतने खूबसूरत होते हैं कि नजरें हटाना मुश्किल हो जाए। आइए, आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ शानदार डिजाइंस।
सिंगल चेन के साथ नीचे की ओर डबल चेन जोड़कर पेंडेंट लगाए गए इन मंगलसूत्र डिज़ाइनों को काफी यूनिक लुक मिलता है। पेंडेंट में लगा नग आप अपने बजट के अनुसार चुन सकती हैंचाहें तो डायमंड रखें या फिर ए.डी. (अमेरिकन डायमंड)। इस तरह के मंगलसूत्र आपको 5 ग्राम गोल्ड के अंदर आराम से मिल जाएंगे।
इस तरह का मंगलसूत्र रॉयल लुक क्रिएट करने में मदद करता है। इसमें डबल लेयर चेन होती है, जिसमें ब्लैक बीड्स लगे होते हैं और नीचे बड़े साइज का पेंडेंट जोड़ा जाता है। यह डिजाइन साड़ी और लहंगे पर बेहद खूबसूरत लगता है। हालांकि, इसका साइज थोड़ा बड़ा होने के कारण इसे रोजमर्रा में पहनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आप 18 कैरेट में इस तरह के गोल्ड मंगलसूत्र बनवा सकती हैं।
और पढ़ें:हरियाली तीज में ग्रीन साड़ी के साथ गोल्ड-डायमंड नहीं, पहनें पिंक स्टोन नेकलेस के ट्रेंडी डिजाइन
अगर आप गोल्ड का खर्च ज्यादा नहीं करना चाहतीं और फिर भी एक स्टाइलिश मंगलसूत्र चाहती हैं, तो आपके लिए ब्लैक बीड्स के साथ बना डबल लेयर डिजाइन परफेक्ट रहेगा। इसमें गोल्ड की मात्रा कम होती है, जबकि ब्लैक बीड्स के जरिए इसकी लेयरिंग की जाती है। इससे ये वजन में हल्का रहता है और कीमत भी कम आती है।
इसे भी पढ़ें:Bangle Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र संग ब्रेसलेट का मजा, खरीदें ब्लैक बीड्स वाले डिजाइन
अगर आप 22 कैरेट गोल्ड चुनती हैं, 9,285 × 5 ग्राम = 46,425 रुपए।
ये केवल गोल्ड की शुद्ध कीमत है। डिजाइनिंग चार्ज, बीड्स, पेंटेंड स्टोन और मेकिंग चार्ज अलग होंगे। इसके अलावा जीएसटी भी देना होता है।सोने की कीमत हर दिन बदलती है, इसलिए खरीदते समय उस दिन का लाइव रेट जरूर देखें।