
Latest 6 Gram Gold Heavy Tops Design for Hartalika Gift: हरतालिका तीज का त्यौहार आने वाला है, ये पर्व महिलाओं के लिए बहुत खास और महत्वपूर्ण है। हरतालिका तीज का त्यौहार महिलाएं अपने सुहाग के लिए रखती हैं। पुराणों में यह कहा जाता है कि हरतालिका तीज का यह त्यौहार पहली बार माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। मां पार्वती को इसी व्रत के बाद भगवान शिव मिले थे और दोनों का विवाह हुआ था। इसलिए कुंवारी लड़कियां और सुहागन हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं। सुहाग के इस महापर्व में आप अपनी होने वाली या फिर हो चुकी पत्नी को बेहद खूबसूरत तोहफा देकर खुश कर सकते हैं। महिलाएं दिन रात निर्जला व्रत रखती हैं इसके फल स्वरूप आप अपनी पत्नी को 6 ग्राम टॉप्स में बेहतरीन गोल्ड टॉप्स दे सकते हैं। खास बात ये है कि ये टॉप्स सिंपल सोबर और दिखने में हैवी और बड़ी है। बता दें कि ये सारे टॉप्स आपको 6 ग्राम में मिल जाएगा और बीवी को भी पसंद आएगा।
चौकोर शेप में गोल्ड टॉप्स की ये डिजाइन बहुत ही शानदार और स्टाइलिश है। वैसे तो ये डिजाइन सिंपल और बिना स्टोन के है, लेकिन अगर आपको ट्रेंडी डिजाइन पसंद है, तो आप इसमें स्टोन और मीनाकारी का काम ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ट्रेडिशनल हेयर क्लिप के 4 ट्रेंडी डिजाइन, बालों में लगाकर बढ़ाएं खूबसूरती
गोल शेप में टॉप्स की ये डिजाइन कान पासा की तरह लगता है, 6 ग्राम के वेट में ये डिजाइन काफी खूबसूरत और लाइट वेट है। गोल शेप में ये टॉप्स की डिजाइन हर ओकेजन और गिफ्ट देने के लिए परफेक्ट है।
कैरी शेप में टॉप्स की ये डिजाइन भी आपकी वाइफ को पसंद आने वाली है। आप इसे 6 ग्राम के वेट में ले सकते हैं, चाहें तो आप इसे बंगाली स्टाइल में भी बनवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पड़ोसन पूछेगी कितने तोले का है, हाथों में पहनें बेंटेक्स बैंगल के 3 फैंसी डिजाइन
टॉप्स में अगर आपको फैंसी और मॉडर्न डिजाइन चाहिए तो आप इसे फ्लावर शेप में ले सकते हैं। फ्लावर शेप में टॉप्स की ये शानदार डिजाइन आप वेस्टर्न लुक के लिए ले सकते हैं।