925 स्टर्लिंग सिल्वर मीनाकारी बिछिया, खरीदें 6 फैंसी फ्लोवर डिजाइन

Published : Jun 06, 2026, 05:30 PM IST
स्टर्लिंग सिल्वर मीनाकारी फ्लोवर बिछिया

सार

925 Sterling Silver Meenakari Toe Ring: ट्रेडिशनल और ट्रेंडी ज्वेलरी के लिए कौनसे सिल्वर बिछिया डिजाइन परफेक्ट हो सकते हैं? 925 स्टर्लिंग सिल्वर में बनी इस तरह की फैंसी मीनाकारी फ्लावर बिछिया डिजाइन आपके ज्वेलरी कलेक्शन में जरूर होनी चाहिए। 

इंडियन वूमन के श्रृंगार में बिछिया का सबसे जरूर जूलरी में से एक होते हैं। आजकल पारंपरिक सिल्वर बिछिया को मॉडर्न टच देने के लिए मीनाकारी फ्लावर डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। रंगीन मीनाकारी कला और फूलों की नाजुक कारीगरी वाली बिछिया पैरों की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती है। खास बात यह है कि 925 स्टर्लिंग सिल्वर में बनी बिछिया टिकाऊ होने के साथ-साथ लंबे समय तक अपनी चमक भी बनाए रखती है। अगर आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ यूनिक जोड़ना चाहती हैं, तो ये 6 मीनाकारी फ्लावर बिछिया डिजाइन, आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं।

गुलाब मीनाकारी फ्लावर बिछिया

गुलाब के फूल से इंस्पायर यह डिजाइन बेहद अट्रैक्टिव और फेमिनिन लुक देता है। लाल और गुलाबी मीनाकारी के साथ तैयार की गई यह बिछिया पैरों में रंगों की खूबसूरत झलक जोड़ती है। एथनिक आउटफिट और साड़ी के साथ यह डिजाइन बहुत सुंदर दिखाई देता है।

और पढ़ें -  1K में जूलरी सेट एंटिक चोकर, लहंगा संग पहनें 7 गोल्ड पॉलिश डिजाइन

कमल फ्लोवर डिजाइन बिछिया

कमल संस्कृति में पवित्रता और सुंदरता का प्रतीक माना जाता है। 925 स्टर्लिंग सिल्वर पर की गई कमल आकार की मीनाकारी इस बिछिया को बेहद खास बनाती है। हल्के गुलाबी और हरे रंग का कॉम्बिनेशन इसे और भी सुंदर बनाता है।

मल्टीकलर फ्लोरल बिछिया

अगर आपको रंग-बिरंगे डिजाइन पसंद हैं, तो मल्टीकलर फ्लावर बिछिया एक शानदार ऑप्शन है। इसमें अलग-अलग रंगों की मीनाकारी का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे यह हर तरह के आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है। त्योहारों और फैमिली प्रोग्राम में यह डिजाइन खूब पसंद किया जाता है।

पर्ल स्टडेड फ्लावर बिछिया

फूलों के शेप के साथ छोटे-छोटे मोतियों की डेकोर इस बिछिया को रॉयल लुक देती है। सिल्वर और पर्ल का कॉम्बिनेशन पैरों को बेहद एलिगेंट बनाता है। यह डिजाइन नई दुल्हनों और शादी के फंक्शन्स के लिए खास तौर पर पसंद किया जाता है।

और पढ़ें -  स्टड इयररिंग डिजाइन, 30+ में पहनें 8 गोल्ड प्लेटिंग इयर टॉप्स

एंटिक मीनाकारी बिछिया

जो महिलाएं ट्रेडिशनल ज्वेलरी पसंद करती हैं, उनके लिए एंटीक फिनिश मीनाकारी फ्लावर बिछिया बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी बारीक नक्काशी और पुरानी कला से इंस्पायर डिजाइन इसे यूनिक बनाते हैं। सिल्वर की मैट फिनिश इसकी सुंदरता को और बढ़ा देती है।

एडजस्टेबल फ्लावर बिछिया

आजकल एडजस्टेबल डिजाइन वाली बिछिया काफी ट्रेंड में हैं। मीनाकारी फ्लावर पैटर्न के साथ बनी यह बिछिया अलग-अलग टो साइज में आसानी से फिट हो जाती है। स्टाइल और कम्फर्ट दोनों चाहने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन बेस्ट माना जाता है।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

इन 6 रंगों की बैंगल एक साथ लगेंगी कमाल, पार्टी के लिए बेस्ट ऑप्शन
हरियाणवी हसली नेकलेस से बढ़ाएं एथेनिक ड्रेस की शान, पहनें ये रॉयल डिजाइंस