Shloka Mehta Viral Bracelet: गोल्ड, डायमंड और एंब्राल्ड नहीं, श्लोक हमेशा पहनती हैं बीड्स वाले ब्रेसलेट, जानें क्या है वजह

Published : Jul 21, 2025, 02:43 PM IST
Shloka Mehta Viral Bracelet

सार

मासूम मीनावाला के पॉडकास्ट के बाद सोशल मीडिया में श्लोका मेहता का सीक्रेट ब्रेसलेट जमकर वायरल हो रहा है, तो चलिए क्या है इसकी खासियत जान लेते हैं इस आर्टिकल में। 

Shloka Mehta Bracelet Secret: अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता अक्सर अपने फैशन, स्टाइल और ग्लैम लुक के लिए सुर्खियों पर बनी रही हैं। श्लोका के कपड़े, गहने, वॉच, एक्सेसरीज और बैग का कलेक्शन काफी यूनिक और स्टाइलिश होता है। आजकल श्लोका मेहता अपने फैशन और स्टाइल के लिए नहीं बल्कि अपने हाथों के ब्रेसलेट को लेकर सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रही हैं। इस ब्रेसलेट को श्लोका अपने हर वेस्टर्न आउटफिट के साथ जरूर पहनती हैं। हालही में मासूम मीनावाला के पॉडकास्ट में श्लोका मेहता पहुंची थीं, जहां उनके सिंपल लुक को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और वायरल भी खूब हुआ। लुक के साथ-साथ श्लोका का बीड्स वाला ब्रेसलेट भी चर्चा का विषय बन गया है। तीन लेयर का ये बीड्स वाला ब्रेसलेट बहुत ही खास है, जिसे वो हमेशा अपने हाथों में पहने रहती हैं।

श्लोका के बीड्स वाले ब्रेसलेट के बारे में

श्लोका मेहता हमेशा अपने वेस्टर्न अटायर के साथ इस क्यूट तीन लेयर वाले ब्रेसलेट को पहनती हैं, जिसे लोगों ने काफी बार नोटीस किया है। ऐसे में फैंस और दर्शकों के मन में ये सवाल आता है कि हजारों करोड़ का मालकिन होने के बाद भी आखिर क्यों श्लोका इस सिंपल ब्रेसलेट को हमेशा पहने रहती हैं। बता दें कि ये ब्रेसलेट फैशन से संबंधित नहीं है बल्कि ये उनके बच्चे पृथ्वी और वेदा से संबंधित है। बता दें कि श्लोक के तीन लेयर वाले ब्रेसलेट में उनके बच्चों का नाम बहुत ही क्यूट तरीके से लिखा गया है। और हमेशा इस ब्रेसलेट को पहने रहने का कारण भी यही है कि वो इस ब्रेसलेट के सहारे हमेशा खुद को अपने बच्चों से जोड़े रखती हैं।

ब्रेसलेट में क्या लिखा है?

बता दें कि इस सिंपल से ब्रेसलेट में श्लोका के दोनों बच्चों के नाम पृथ्वी, वेदा और मम्मा (यानी श्लोका) लिखा हुआ है। श्लोका मेहता का ये ब्रेसलेट उनके बच्चों के साथ उनका बॉन्ड और प्यार को दर्शाता है। श्लोका मेहता का ये ब्रेसलेट उनके हर लुक में स्पेशल टच डालता है, जिसे आप भी फॉलो कर सकते हैं। आप भी ऐसा नाम वाला ब्रेसलेट अपने हाथों में पहन स्टाइल कर सकती हैं। श्लोका मेहता का ये ब्रेसलेट उनके परफेक्ट मॉम होने का सबूत देता है।

अंबानी लेडीज सबसे पहले हैं एक मां

बच्चों के नाम वाले श्लोका के बीड्स ब्रेसलेट हो या ईशा अंबानी के बैग चार्म या फिर नीता अंबानी के ब्लाउज पर लिखा उनके बच्चों का नाम ये दर्शाता है कि अंबानी लेडीज कैसे सबसे पहले एक मां हैं, जो अपने बच्चों से बहुत प्यार करती हैं।

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

बेटी के लिए 3Gm गोल्ड में बनवाएं Wings स्टड, बचपन से जवानी तक पहन चमकेगी
Chain Waistband: कमर को दिखाएंगे एक्स्ट्रा पतला, चुनें 5 चेन कमरबंद