
आउटफिट चाहे जितना शानदार क्यों न हो जबतक स्टाइलिश अटायर न हो बात नहीं बनती। यही वजह है कि आजकल स्टड-हूप और गोल्डन झुमका से हटकर लटकन वाले इय़ररिंग्स की डिमांड बढ़ती जा रही है। यह दिखने में वजनदार और डिसेंट लगते हैं। अगर आप भी डेली वियर से शादी-पार्टी फंक्शन तक हर बार बाली बदलने का झंझट खत्म करना चाहती हैं तो यह स्टोरी आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं रॉयल दिखने वाले 22kt Gold Earring Design With Latkan, जो 1 ग्राम सोने में बनकर आसानी से तैयार हो जाएंगी।
अगर आप डेली लाइफ में क्लासिक और एलिगेंट वाइब एक साथ चाहती हैं तो इस ट्रेडिशनल फ्लोरल स्टड चेन इयररिंग को विकल्प बना सकते हैं। इसमें बारीक फूलों की नक्काशी संग लटकन चेन दी गई है, जो बहुत स्टाइलिश और ग्रेसफुल लगती है। यह आपके ऑफिस लुक से एथनिक वॉर्डरोब को पूरी तरह से कंप्लीट करेगा।
मजबूती+परंपरा का भव्य मेल दर्शाने वाले मयूर मोटिफ इयररिंग कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होते हैं। यह बहुत ही क्लासिक और गर्ली डिजाइन है, जो भारी नक्काशी और इनामेल वर्क संग आते हैं। साथ में छोटे-छोटे चेन लटकन लग्जरी प्रीमियम अपील दे रहे हैं। इन्हें डेली वियर से शादी-ब्याह के मौके पर भी पहना जा सकता है।
ये भी पढ़ें- हार्ट, इन्फिनिटी या सनफ्लावर ? कौन सी सिल्वर स्टोन रिंग देगी खूबसूरत लुक
Fancy Gold Earring की चाहत रखने वाली महिलाओं के लिए यह पीस परफेक्ट है। इयररिंग डिजाइन ट्रेंडी और मिनिमल ग्लैमर टच एक साथ देगा। बीच में लगा रूबी स्टोन, किनारे की पत्ती जैसे आकृति चिक और मॉडर्न फ्यूजन देती है। आप इसे डेली लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए विकल्प बनाएं। इसे किसी भी मौके पर बिना परेशानी कैरी किया जा सकता है।
हल्की और फाइन ज्वेलरी की चाह रखने वाली महिलाओं के लिए 1 Gram Gold Sui Dhaga सस्टेनबल और किफायती विकल्प है। यह हर ड्रेस संग एफर्टलेस एलिगेंस और स्बटेल लुक देता है। इसके टॉप पर छोटा, प्यारा सा फूल बना हुआ है तो चेन को भड़कीला और ट्रेंडी बना रहा है। आप इसे कैजुअल- ऑफिस संग पह वर्सेटाइल लुक पा सकती हैं।
ये भी पढ़ें- आर्टिफिशियल झुमका डिजाइन, ₹500 के अंदर ब्यूटीफुल झुमकी पीस
फैशन लाइफ में थोड़ी सी बोल्डनेस जोड़ते हुए आप लीफ स्टोन स्टडेड लटकन इयररिंग में इन्वेस्ट करें। यह कंटेपररी पीस है जो कानों की चमक 100 गुना बढ़ा देता है। डिटेलिंग की बात करें तो इसमें बारीक सफेद नगों संग लटकती चेन और बीड्स का काम है। यह ट्रेडिशनल-वेस्टर्न हर ड्रेस पर फ्यूजन स्टाइल देता है। आप इसे पहन कॉन्फिडेंट फील करेंगी।