Dhanteras Shopping Silver Guide: धनतेरस पर खरीदें चांदी के 5 आइटम, 1K में बनेंगी बात

Published : Oct 18, 2025, 03:40 PM IST
धनतेरस सिल्वर शॉपिंग टिप्स

सार

Dhanteras silver shopping guide 2025: धनतेरस पर अगर आपका बजट छोटा है, तो भी आप कम खर्च में 5 सिल्वर आइटम खरीदें, जो दिखने में भी अट्रैक्टिव लगेंगे। इस बार धनतेरस पर सिर्फ ₹1000 में अपनी खरीदारी लिस्ट पूरी करें और लक्ष्मी कृपा पाएं।

धनतेरस का पर्व सुख-समृद्धि और शुभ खरीदारी का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन हर किसी के लिए गोल्ड खरीदना बजट में संभव नहीं होता। अगर आप कम खर्च में शुभ शुरुआत करना चाहते हैं, तो सिर्फ ₹1000 की रेंज में भी कई सिल्वर आइटम खरीदे जा सकते हैं जो समृद्धि और शुभ फल देने वाले माने जाते हैं। यहां जानिए धनतेरस पर खरीदने के लिए 1K बजट में आने वाले 5 चांदी के शुभ ऑप्शन।

चांदी का सिक्का (Silver Coin)

यह धनतेरस पर सबसे ज्यादा खरीदा जाने वाला आइटम है। आप 5 ग्राम, 10 ग्राम या छोटे देवी-देवताओं की छवि वाले सिक्के ₹500 से ₹900 के बीच खरीद सकते हैं। इसे तिजोरी, पूजा घर या लॉकर में रखना शुभ माना जाता है।

और पढ़ें  -  दिवाली थाली डेकोरेशन के 5 गजब तरीके, सस्ते में पाएं महंगा लुक

चांदी की बटन या चेन पेंडेंट

पुरुषों के लिए चांदी की शर्ट बटन या छोटी चेन का पेंडेंट एक बढ़िया ऑप्शन है। 1K बजट में सिंपल और सॉलिड सिल्वर टुकड़े आसानी से मिल जाते हैं। इसे पहनना भी शुभ और हेल्दी माना जाता है।

सिल्वर पूजा बर्तन

छोटी चांदी की कटोरी, चम्मच या दिया धनतेरस पूजा के लिए परफेक्ट माने जाते हैं। लगभग ₹700- ₹1000 में छोटे लेकिन प्योर सिल्वर आइटम मिल जाते हैं। इन्हें लक्ष्मी पूजन में उपयोग करें या डेकोरेशन में रखें।

और पढ़ें -  धनतेरस की 15+ शायरी, मैसेज और फोटोज से भेजें शुभकामनाएं

चांदी की पायल या बिछिया (Silver Anklet/Toe Ring)

महिलाएं धनतेरस पर सिल्वर ज्वेलरी खरीदना पसंद करती हैं। 1K के अंदर सिंपल पायल या बिछिया सेट आराम से खरीदा जा सकता है। इसे शुभ, सुंदर और उपयोगी माना जाता है।

चांदी की मूर्ति या शुभ चिन्ह

लक्ष्मी-गणेश, स्वस्तिक या ओम का चांदी में छोटा प्रतीक बहुत ही शुभ होता है। यह घर, ऑफिस या मंदिर में रखने के लिए परफेक्ट है। ये आपको लगभग ₹500 से ₹950 तक में मिल जाएंगे।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

10 ग्राम चांदी में बनवाएं कमरबंद डिजाइन, कमर लगेगी स्लिम और स्लीक
पेटल इयररिंग्स के 6 फैंसी डिजाइन, छोटे से बड़े हर साइज में देंगी स्टाइल