Dhanteras पर गोल्ड नहीं, खरीदें चांदी की 4 कम ग्राम की ज्वेलरी, घर में आएंगी खुशियां

Published : Oct 17, 2025, 10:35 AM IST
silver

सार

Dhanteras Silver Jewellery Ideas: धनतेरस पर महंगे सोने के बजाय खरीदें कम ग्राम की चांदी की ज्वेलरी। 2 से 20 ग्राम में पायल, अंगूठी और इयररिंग्स के सुंदर विकल्प जानें।

Dhanteras Shopping: धनतेरस के मौके महंगे सोने और चांदी के बीच अगर समझ नहीं आ रहा है कि क्या खरीदें? तो आप चांदी के कम ग्राम की ज्वेलरी खरीद सकते हैं। आपको चांदी की हल्की ज्वेलरी के लिए ज्यादा दाम खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 10 ग्राम से 100 ग्राम के अंदर चांदी के कुछ आइटम्स आपको आसानी से मिल जाएंगे। आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ सिल्वर ज्वेलरी के बारे में। 

20 ग्राम में खरीदें चांदी की पायल

आमतौर पर चांदी की पायल 60 ग्राम से 100 ग्राम में बन जाती हैं। महंगी चांदी के कारण आप धनतेरस में मात्र 20 ग्राम में चांदी की पायल खरीद सकते हैं। ऐसी पायल दिखने में फैंसी भी होती है और पैरों की शोभा भी बढ़ाएंगी। धनतेरस में आप चांदी के पायल डिजाइन को कस्टमाइज भी करा सकती हैं। आपको लगभग 3 से 4 हजार रुपये खर्च पड़ने पड़ेंगे। 

चांदी की इयररिंग्स में चढ़वाएं सोने का पानी

सोने के कंपेयर में चांदी की इयररिंग्स आपको बहुत कम दाम में मिल जाएंगी। चांदी के स्टड्स या बाली आप गोल्ड प्लेटेड भी खरीद सकते हैं। ऐसे इयररिंग्स में पहचान पाना मुश्किल होता है कि ये सोने के हैं या फिर चांदी के। 10 ग्राम में चांदी के फैंसी इयररिंग्स धनतेरस के दिन खरीदें। 

कम ग्राम में खरीदें सिल्वर रिंग

2 से 3 ग्राम में सिल्वर की अंगूठी भी धनतेरस के दिन खरीद सकते हैं। आपको सिल्वर की सिंपल अंगूठी खरीदने के बजाय क्यूबिक जिरकोनिया आदि से सजी अंगूठी खरीदनी चाहिए। आपको सिल्वर अंगूठी में रोडियम प्लेटेड रिंग भी मिल जाएंगी। फैंसी अंगूठी खरीद कर बीवी को गिफ्ट करें। 3 ग्राम का अंगूठी हजार रु के अंदर आराम से मिल जाएगी।

और पढ़ें: Gold Mangtika Designs: पहली बार पत्नी कर रही है छठ, गिफ्ट में दें 5 gm में गोल्ड मांगटीका

चांदी का कमरबंद 

आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो आप धनतेरस के दिन चांदी का कमरबंद भी खरीद सकते हैं। चांदी का कमरबंद अक्सर महिलाएं शुभ अवसर पर पहनती हैं। चांदी का कमरबंद आप 100 से 200 ग्राम में आसानी से कस्टमाइज करा सकती हैं। आपको इसके लिए लगभग 15 से 30 हजार रु खर्च करने पड़ेंगे।

और पढ़ें: Dhanteras 2025 Shopping: सोना-चांदी महंगा? कोई बात नहीं! धनतेरस पर दिल्ली में यहां से खरीदें सस्ते बर्तन

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

10 ग्राम चांदी में बनवाएं कमरबंद डिजाइन, कमर लगेगी स्लिम और स्लीक
पेटल इयररिंग्स के 6 फैंसी डिजाइन, छोटे से बड़े हर साइज में देंगी स्टाइल