Mangalsutra Design: फैंसी और नए डिजाइन तो सब पहनते हैं, ट्राई करना है कुछ नया तो पहनें ट्रेडिशनल मंगलसूत्र

Published : Aug 14, 2025, 01:15 PM IST
Double chain mangalsutra designs in pure gold

सार

Gold Mangalsutra Designs: मंगलसूत्र में मॉडर्न डिजाइन तो आप सभी ने बहुत पहना और देखा होगा आज हम आपके लिए ट्रेडिशनल मंगलसूत्र के कुछ बेहतरीन डिजाइन लेकर आए हैं, जो आपको एक नजर में पसंद आएगा।

Latest Traditional Gold Mangalsutra Designs: सुहाग की निशानी मंगलसूत्र का अब न सिर्फ धार्मिक और पारंपरिक मान्यता रह गया है, बल्कि अब ये ट्रेंड और फैशन का भी अहम हिस्सा है। सावन, तीज, त्यौहार या फिर कोई और खास या शुभ अवसर इसमें महिलाएं अपना मंगलसूत्र जरूर पहनती हैं। आजकल लोग मिनिमल डिजाइन ज्यादा पहन रहे हैं, कारण ये भी है कि ये कम दाम पर आ जाता है और पहनने में फैंसी लगता है। लेकिन सावन चल रहा है और राखी एवं हरियाली तीज भी आने वाली है, ऐसे में आज हम आपके लिए ट्रेडिशनल मंगलसूत्र की कुछ डिजाइन आपके लिए लेकर आए हैं, जो इन दिनों महिलाओं का पसंदीदा बना हुआ है साथ ही ये डिजाइन ट्रेडिशनल के साथ-साथ मॉडर्न टच में मिलेगी।

ट्रेडिशनल मंगलसूत्र के शानदार डिजाइन (Traditional Mangalsutra Design)

मराठी पैटर्न गोल्ड हैवी मंगलसूत्र

मराठी स्टाइल में गोल्डन हैवी मंगलसूत्र का ये डिजाइन काफी पसंद किया जाता है। इसे न सिर्फ मराठी महिलाएं पहन रही हैं, बल्कि बाकी राज्यों में महिलाओं का पसंदीदा बना हुआ है। गोल्ड में ये डिजाइन 3-4 तोले के करीब में बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Radha Krishna Mangalsutra Designs: यूनिक राधा-कृष्ण मंगलसूत्र डिजाइंस, सिर्फ 5 ग्राम गोल्ड में बनवाएं

वाटी और कटोरी स्टाइल मंगलसूत्र

वाटी और कटोरी स्टाइल में मंगलसूत्र की ये डिजाइन ट्रेडिशनल पैटर्न के साथ-साथ मॉर्डन लुक में मिल जाएगा। ये काफी पसंद किए जाने वाला कम वेट का मंगलसूत्र है जो सालों से पारंपरिक रूप में मराठी महिलाएं पहन रही हैं। डेली वियर से लेकर खास ओकेजन तक के लिए ये डिजाइन पहना जा सकता है।

चंद्रकोर मंगलसूत्र डिजाइन

चंद्रकोर मंगलसूत्र की ये डिजाइन भी महाराष्ट्र में पसंद किया जाने वाला एक डिजाइन है, जिसमें अर्ध चंद्रमा का डिजाइन पेंडेंट में बना हुआ होता है। चंद्रकोर पैटर्न में मंगलसूत्र की ये डिजाइन छोटे से बड़े और शॉर्ट से लॉन्ग हर पैटर्न में बनता है, जिसे आप अपने बजट और पसंद के अनुसार बनवा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Black Beads Bracelet: स्लिम फिट लगेंगे ब्लैक बीड्स ब्रेलसेट, कम गोल्ड में 5 फैंसी डिजाइन

टेंपल स्टाइल क्राफ्टेड मंगलसूत्र

टेंपल स्टाइल में इस तरह क्राफ्टेड मंगलसूत्र की ये डिजाइन साउथ इंडियन और महाराष्ट्रीयन ट्रेडिशन का हिस्सा रहा है। पेंडेंट में पहले हेंड क्राफ्ट फ्लावर, लक्ष्मी चित्र या फिर दूसरे डिजाइन हाथों से क्राफ्ट किया जाता था, लेकिन अब मशीन क्राफ्ट ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं। इस तरह के डिजाइन आपको हर साइज और वेट में मिल जाएगा।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

हेयरस्टाइल कोई भी, लगाएं 6 रोज गोल्ड हेयर एसेसरीज और पाएं न्यू लुक
फ्लोरल-राउंड नहीं, 2025 में अंगूठा से पाइपवाली बिछिया का रहा फैशन