Silver Jewelry: सिर्फ 10 ग्राम चांदी में बनवाएं ये 5 यूनिक जूलरी, लुक लगेगा महंगा

Published : Dec 29, 2025, 11:55 AM IST

Silver Jewellery: कम बजट में स्टाइलिश दिखना चाहते हैं? सिर्फ 10 ग्राम चांदी से बनी अंगूठी, पायल, झुमके, ब्रेसलेट और पेंडेंट जैसे खूबसूरत गहने पाएं। ये हल्के, ट्रेंडी हैं, और रोज पहनने के साथ-साथ खास मौकों के लिए भी एकदम सही हैं।

PREV
15
चांदी की अंगूठी

10 ग्राम चांदी से आप 2 से 3 सिंपल चांदी की अंगूठियां बनवा सकते हैं। एक हल्की अंगूठी का वजन आमतौर पर 3 से 4 ग्राम होता है। सिंपल बैंड, मिनिमलिस्ट डिजाइन, या हल्की नक्काशी वाली अंगूठियां रोजाना पहनने के लिए पर्फेक्ट और टिकाऊ मानी जाती हैं।

25
चांदी की बालियां

अगर आपको छोटी स्टड या हूप बालियां पसंद हैं, तो 10 ग्राम चांदी से एक सुंदर जोड़ी आसानी से बन सकती है। एक जोड़ी बालियों का वजन लगभग 6 से 8 ग्राम होता है। ये ऑफिस, कॉलेज और कैज़ुअल आउटिंग के लिए एकदम सही हैं।

35
चांदी की पायल

10 ग्राम चांदी से आप एक हल्की पायल या आधी जोड़ी पायल बनवा सकते हैं। एक पूरी जोड़ी पायल का वजन आमतौर पर 18 से 30 ग्राम के बीच होता है। हल्की पायल रोजाना पहनने के लिए बेहतर होती हैं और ट्रेडिशनल कपड़ों में खूबसूरती बढ़ाती हैं।

45
चांदी का ब्रेसलेट

अगर आपको मिनिमलिस्ट ज्वेलरी पसंद है, तो 10 ग्राम चांदी से एक बहुत पतला चांदी का ब्रेसलेट या कड़ा बनाया जा सकता है। इसका वजन लगभग 8 से 10 ग्राम होता है। यह रोजाना पहनने के साथ-साथ गिफ्ट देने के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है।

55
चांदी का चेन

10 ग्राम चांदी के बिस्किट से 2 से 3 छोटे चांदी के पेंडेंट बनाए जा सकते हैं। एक पेंडेंट का वजन लगभग 2 से 3 ग्राम होता है। फूलों वाले, धार्मिक, या ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले पेंडेंट चेन या काले धागे के साथ पहनने पर बहुत आकर्षक लगते हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories