22kt Gold Bangles: मंथासा बैंगल, बंगाली ब्यूटी का परफेक्ट टच

Published : Dec 04, 2025, 03:53 PM IST
gold bangle bengali mantasha design

सार

Gold Bangle for Women: रजवाड़ी-पोल्की से थक चुकी हैं तो कुछ अलग ट्राई करते हुए देखें बंगाली मंथासा कड़ा डिजाइन, जो हाथों को हरा-भरा दिखाने के साथ चूड़ी-कंगन दोनों की कमी पूरी करती है। 

सोने के आभूषण हर भारतीय महिला की शान है। Gold Mangalsutra से लेकर बैंगल्स की बढ़िया डिजाइन महिलाओं के क्लोसेट की शान बढ़ाती है। समय के साथ फैशन में बदलाव हो रहा है। अब वुमन्स मिनिमल और फैशनेबल ज्वेलरी पसंद आ रही हैं। आप भी सोने के कड़ा और ब्रेसलेट पहनकर थक चुकी हैं तो समय आ गया है जूलरी कलेक्शन अपडेट किया जाए। आज हम आपके लिए सबसे अलग और फैशनेबल ज्वेलरी में से एक बंगाली Mantasha की लेटेस्ट डिजाइन, जो चूड़ी और रिंग के पैटर्न पर इंटीग्रेटेड डिजाइन के साथ आता है। इसे पहनने के बाद हाथ यूनिक और सबसे हटकर लगेंगे।

22KT गोल्ड मंथासा डिजाइन

बंगाली पारंपरिक ज्वेलरी पर ये मंथासा बैंगल पूरा हाथ वर करने से साथ चूड़ी-कड़ा का खर्चा बचाएगी। इसमें ट्रेडिशनल फिलिग्री, तारकाशी और मीनाकारी नक्काशी कारीगरी है। साथ में जालीदार डिजाइन आकर्षक क्रेंद है। वहीं, सेंट्रल मोटिफ के साथ उभरी हुई सोने की पत्तियां कमल के फूल जैसा लुक दे रहे है। कंगन में अर्ध चंद्रमा, छोटे छोटे छल्ले और बीड्स चेन आकृति परफेक्ट फिटिंग देने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। वैसे तो यहां क्लैस्प हुक दिया गया है। आप चाहे तो इसे एडजेस्टेबल क्लोजर हुक लगवा सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Bangle Design: हर रंग की चूड़ी को शाइन देंगे ये कड़ा डिजाइन

गोल्ड बैंगल डिजाइन

जिन महिलाओं को ज्यादा भारी चूड़ी-कंगन पहनने में दिक्कत होती है वो थोड़ा स्मार्ट तरीका अपनाते हुए चेन बैगल मंथासा चुन सकती हैं। ये पूरा हाथ कवर करने के साथ एलीट लुक देता है। यहां पर ज्यादा भड़कीली डिजाइन की बजाय पैटर्न सोबर रखा गया है। इसे Almond Marquise शेप में नेट फिलिग्री वर्क की डिटेलिंग के साथ ज्यामितीय पैटर्न हैं। वहीं, गोल्ड बीड् वाली तीन चेन संहग क्लैस्प हुक सुंदरता और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।

ये भी पढ़ें- Dori Payal: धागे की डबल मजबूती देंगी सिल्वर डोरी पायल डिजाइन

गोल्ड ब्रेसलेट डिजाइन

अगर आप ऐसा कुछ खरीदना चाहती हैं जो मॉडर्न लगने के साथ 20 साल तक फैशन में बना रहे हैं तो मंथासा पैटर्न वाला जालीदार ब्रेसलेट चुनें। ये कलाई का अधिकतर हिस्सा कवर करते हुए उभरा हुआ लुक देता है। इसे प्लेट-बैंड स्टाइल पत्तियों पर उभरी हुई जालीदार कारीगरी पर बनाया गया है। साथ में छोटे-छोटे पिलर, वर्टिकल नक्काशी-डॉट्स और एलिगेंट लग रहे हैं। ये डिजाइन फ्लोरल-मोटिफ पर है, जो इसे मजूबती कमाल की देगी। आप भी चार्मिंग ग्लो के लिए चेन-क्लैस्प संग आने वाला ये ब्रेसलेट खरीद सकती हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

आलिया-कंगना सी पाएं शाइन! चुनें 1 ग्राम गोल्ड कंचन इयररिंग डिजाइन
Gold Rate Today: टॉप 10 शहरों में सोने का भाव, इस सिटी में मिल रहा सबसे सस्ता सोना