
Gold Bracelet for baby girl: कुछ दिनों में नवरात्रि 2025 आने वाली है। मां दुर्गा के आगमन से पहले आपके घर में नन्ही परी आई है आप पहली बार बेटी के साथ नवरात्र सेलिब्रेट करने वाले हैं तो क्यों न बिटिया रानी को कुछ खास तोहफा दिया जाएगा। आप इस बार नन्ही परी का फ्यूचर सिक्योर करते हुए सोने का ब्रेसलेट बनवा सकते हैं, जो भविष्य के साथ यादों को भी साथ समेटेगा। यहां देखें गोल्ड ब्रेसलेट की लेटेस्ट डिजाइन,जिन्हें ऑप्शन बनाया जा सकता है।
ज्यादातर घरों में बेटियों का स्वागत फुट प्रिंट के साथ किया जाता है। आप भी इसे ब्रेसलेट में पिरो सकते हैं। यहां पर छोटे-छोटे सोने और काले मोतियों के साथ बीच में बेबी फुट फ्रिंट डिजाइन दिया गया है। ये बेबी गर्ल के हाथों में बहुत सुंदर लगेगा। आप इसे डेलीवियर से लेकर आने-जाने के दौरान पहना सकते हैं। सुनार से मिलती-जुलती डिजाइन 1 ग्राम के अंदर आराम से बनवाई जा सकती है।
ये भी पढ़ें- Silver Sleek Toe Rings: 500 में चुनें शाइनी स्लीक बिछिया, हर स्टाइल के लिए बेस्ट डिजाइन
अगर बेटी 7-8 महीने की है तो आप इस तरह का ब्रेसलेट डिजाइन बनवा सकते हैं। यहां पर क्रिसक्रॉस डिजाइन के साथ मोतियों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि नीचे हार्टशेप के छोटे-छोटे लटकन लगे है। ब्रेसलेट को स्पेशल मल्टीकलर हार्ट स्टोन बना रहे हैं। इसे खरीदने की बजाय कस्टमाइज करना बेहतर रहेगा। ये 2 ग्राम गोल्ड में बनवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Engagement Ring पर टिकेंगी निगाहें ! देखें Google Gemini से तैयार लेटेस्ट डिजाइन
नन्ही बिटिया के लिए हार्ट शेप ब्रेसलेट बढ़िया ऑप्शन है,हल्की चेन पर इसे तैयार किया गया है। जो पारंपरिक+मॉडर्न डिजाइन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। आप चाहे तो इसमें थोड़े से कलरफुल मोती का इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चों के ब्रेलेट हूप या S लॉक पर खरीदने चाहिए ताकि ये सेफ्टी रहे।
अगर आप नवरात्रि के दौरान बच्चे का नामकरण करने का सोच रहे हैं तो गोल्ड ब्रेसलेट के साथ नेम रिवील कर सकते हैं। ऑनलाइन-ऑफलाइन ऐसे कई स्टोर्स हैं जो बच्चे के लिए इस तरह के ब्रेसलेट बनाते हैं। ये आरामदायक होने के साथ लुक भी कमाल का देते हैं।