
आजकल सोने का भाव (Today's Gold Rate) आसमान छू रहा है। हर कोई मनपसंद और भारी ज्वेलरी बनवा सके ये बहुत मुश्किल है। आप भी सोने का मंगलसूत्र (Gold Mangalsutra) बनवाना चाहती हैं लेकिन बजट साथ नहीं दे रहा है तो क्यों कुछ अलग ट्राई किया जाए। दरअसल, गोल्ड चेन (Gold Chain) हर महिला के पास होती है। जिसमें गोल्ड पैंडेंट लगवाकर इसे मंगलसूत्र का रूप दिया जा सकता है। आज हम आपके लिए सोने के लॉकेट के लेटेस्ट डिजाइन हैं। जो चेन की खूबसूरती बढ़ाने में कमी तो बिल्कुल नहीं रखेंगे।
चेन को ट्रेडिशनल और पारंपरिक लुक देते हुए आप मराठी पैटर्न पर ऐसा हाफ मून गोल्ड लॉकेट चुनें। ये 10-20 ग्राम में बनकर तैयार हो जाएगा। लॉकेट में छोटे-बड़े मोतियों का बारीक काम किया गया है। जो इसे रॉयल बना रहा है। आप इसे चेन और काले मोती के माले संग पहन सकती हैं। अगर सोना खरीदना मुश्किल है तो ऐसी डिजाइन आर्टिफिशियल पैटर्न पर भी मिल जाएगी।
2-5 ग्राम के अंदर ऐसा हल्का गोल्ड मंगलसूत्र पहनकर आप रानी से कम तो बिल्कुल नहीं लगने वाली है। इसे सोने के तारों और लाल नगों पर बनाया गया है। जो वाकई बहुत खूबसूरत लुक दे रहा है। आप इसे शॉर्ट या फिर लॉन्ग पैटर्न पर पहनें। ऐसे डिजाइनर मंगलसूत्र सिल्क और बनारसी साड़ियों के साथ ज्यादा जंचते हैं।
डेलीवियर के लिए सिलेंडर पैटर्न पर ये सोने का छोटा लॉकेट बेस्ट रहेगा। ये दिखने में हल्का पर वजन में भारी है। ऐसे मंगलसूत्र मराष्ट्रियन महिलाएं पहनती हैं। यदि आप भी बेसिक से हटकर कुछ स्टाइलिश और फैशनेबल पहनना चाह रही हैं तो ये बेस्ट रहेगा। इसे ट्रेडिशनल-वेस्टर्न के साथ कैरी किया जा सकता है।
10 ग्राम में ऐसा भड़कीला मंगलसूत्र हर महिला के पास होना चाहिए। ये बहुत शानदार और लुक देता है। अगर आपको बजट की फिक्र नहीं है। तो इसे चुनें। इसे मंदिर आकार पर डिजाइन किया गया है। यदि आप गोल्ड ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं तो इससे इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
ये भी पढे़ं- सुहागन का ससुराल में बढ़ेगा रुआब, जब पहनेंगी सिल्वर बिछिया की लेटेस्ट डिजाइंस