5 Gram Pendant Gold Mangalsutra Designs: रोजाना पहनने के लिए 5 खूबसूरत मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन। ट्रेंडी और ट्रेडिशनल का मेल, हर उम्र की महिलाओं के लिए।

मंगलसूत्र न केवल एक आभूषण है, बल्कि एक शादीशुदा महिला के जीवन में विश्वास, प्रेम और परंपरा का प्रतीक भी है। समय के साथ-साथ मंगलसूत्र की डिजाइन्स में भी काफी बदलाव आया है। पहले जहां ये भारी-भरकम और पारंपरिक लुक में ही मिलते थे। अब महिलाएं ऐसे डिजाइन्स पसंद कर रही हैं जो ट्रेडिशन और ट्रेंड का बैलेंस बनाकर चलें। खासकर पेंडेंट डिजाइन्स में आजकल कई मॉडर्न वर्जन आ चुके हैं, जो स्टाइलिश भी हैं और मजबूत भी। अगर आप रोजाना पहनने के लिए कोई अट्रैक्टिव मंगलसूत्र चाहती हैं जो आपके लुक में चार चांद लगा दे, तो ये 5 गोल्ड मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन्स आपके लिए परफेक्ट हैं। ये डिजाइन्स फैशन के साथ-साथ इमोशनल जुड़ाव को भी सहेजते हैं और हर उम्र की महिलाओं के लिए बेस्ट हैं। चाहे आप न्यूली मैरिड हों या कई सालों से विवाहित, इन डिजाइन्स को आप अपने गोल्ड ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. डबल सर्कल गोल्ड पेंडेंट डिजाइन 

यह डिजाइन दो गोल्डन रिंग्स से बना होता है जिनके बीच में एक छोटा डायमंड या कुंदन सेट किया जाता है। इसका लुक सिंपल होते हुए भी बहुत एलिगेंट होता है। रोजमर्रा की साड़ी या कुर्ता सेट के साथ यह पेंडेंट स्टाइल और गरिमा दोनों को दर्शाता है।

2. टेम्पल स्टाइल मंगलसूत्र पेंडेंट डिजाइन 

साउथ इंडियन टच वाला यह पेंडेंट देवी-देवताओं की आकृति, कमल या मयूर जैसे पारंपरिक मोटिफ्स से बना होता है। यह पेंडेंट न सिर्फ मजबूत गोल्ड वर्क में आता है बल्कि इसे भारी सोने के बॉल्स या मोती के साथ सजाया जाता है। त्योहारों और शादी के मौकों के लिए बेस्ट ऑप्शन।

3. डायमंड इनस्क्राइब्ड हार्ट शेप पेंडेंट 

दिल के शेप वाला यह गोल्ड पेंडेंट महिलाओं के लिए काफी फेमिनिन और ट्रेंडी ऑप्शन है। इसमें एक या दो छोटे डायमंड्स जड़े होते हैं, जो इसे शाइनिंग और यूनिक बनाते हैं। मॉडर्न वर्किंग वीमेन के लिए ये डिजाइन बहुत पसंद किया जाता है।

4. ट्राइबल मोती वर्क वाला गोल्ड पेंडेंट 

यह डिजाइन गोल्ड के साथ-साथ छोटे काले मोतियों और एंटीक लुक देने वाले बीड्स से बना होता है। इसे खासतौर पर ग्रामीण या फोक टच पसंद करने वाली महिलाएं पहनती हैं। यह पेंडेंट वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी क्लासिक लुक देता है।

5. इनिशियल लेटर गोल्ड पेंडेंट 

अपने पार्टनर के नाम का पहला अक्षर (इनिशियल) वाला ये पेंडेंट आजकल बहुत ट्रेंड में है। इसमें गोल्ड के अंदर एक सुंदर तरीके से लैटर डाला जाता है और साथ में छोटा-सा डायमंड भी जोड़ा जाता है। यह डिजाइन बेहद पर्सनल और स्टाइलिश होता है।