Gold Plated Coin Necklace: कम कीमत में पाएं महारानी जैसा लुक, देखें ये गोल्ड प्लेटेड क्वाइन नेकलेस

Published : May 16, 2026, 01:30 PM IST
gold plated coin necklace

सार

Coin Necklace Set: अगर आप कम बजट में रॉयल और ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो गोल्ड प्लेटेड क्वाइन नेकलेस सेट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। लेयर्ड, टेंपल, चोकर और पर्ल डिजाइन वाले ये नेकलेस शादी, फेस्टिवल और पार्टी लुक में महारानी जैसा एलिगेंट टच जोड़ने का काम करेंगे।

Traditional Gold Plated Jewelry:  गोल्ड प्लेटेड क्वाइन नेकलेस आजकल महिलाओं की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। ये नेकलेस कम बजट में भी रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देने का काम करते हैं। शादी, फेस्टिव सीजन या फैमिली फंक्शन में इन्हें पहनकर आप अपने एथनिक स्टाइल को और भी खास बना सकती हैं। खास बात यह है कि ये हल्के वजन में भी काफी हैवी और एलिगेंट नजर आते हैं। आइए देखें 5 खूबसूरत क्वाइन नेकलेस सेट डिजाइन्स।

लेयर्ड क्वाइन नेकलेस सेट

मल्टी लेयर डिजाइन वाला क्वाइन नेकलेस साड़ी और सिल्क आउटफिट के साथ बेहद शानदार लगता है। इसमें लगे गोल्ड प्लेटेड कॉइन ज्वेलरी को ट्रेडिशनल और रिच लुक देते हैं। शादी या रिसेप्शन जैसे खास मौकों पर यह डिजाइन आपको महारानी जैसा स्टाइलिश और क्लासी लुक देने का काम करेगा।

टेंपल स्टाइल क्वाइन नेकलेस

टेंपल डिजाइन वाला क्वाइन नेकलेस साउथ इंडियन ज्वेलरी से इंस्पायर्ड होता है। इसमें देवी-देवताओं और ट्रेडिशनल मोटिफ्स की खूबसूरत डिटेलिंग देखने को मिलती है। यह नेकलेस कांजीवरम साड़ी या ट्रेडिशनल लहंगे के साथ बेहद एलिगेंट लगता है और आपके पूरे लुक को रॉयल टच देता है।

लॉन्ग हारम क्वाइन सेट

लॉन्ग क्वाइन हारम सेट ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ काफी आकर्षक लगता है। इसकी लंबी डिजाइन आपके लुक को ग्रेसफुल और रॉयल बनाने का काम करती है। इसे मैचिंग झुमकों और चूड़ियों के साथ पहनने पर पूरा एथनिक लुक बेहद खूबसूरत और फेस्टिव वाइब देने लगता है।

ये भी पढ़ें- OXidised Jewellery Care Tips: इन 3 केयर के साथ रखते हैं ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी, तो 100 साल तक नहीं पड़ेगी काली

पर्ल कॉम्बिनेशन क्वाइन नेकलेस

मोती और गोल्ड प्लेटेड क्वाइन का कॉम्बिनेशन नेकलेस को बेहद यूनिक और क्लासी बनाता है। यह डिजाइन फेस्टिव और पार्टी वियर दोनों के लिए परफेक्ट माना जाता है। हल्के मेकअप और सिल्क या बनारसी आउटफिट के साथ यह नेकलेस आपके पूरे लुक में चार चांद लगाने का काम करेगा।\

ये भी पढ़ें- Bangles DIY New Design: बैंगल लगेंगे ब्रांड न्यू, 6 स्टाइल से पुरानी चूड़ियों को करें डेकोर

चोकर क्वाइन नेकलेस डिजाइन

अगर आपको मॉडर्न और ट्रेडिशनल दोनों का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो क्वाइन चोकर नेकलेस बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह डिजाइन गले में फिट होकर बेहद स्टाइलिश दिखाई देता है। हल्की ज्वेलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन कम बजट में शानदार और ट्रेंडी चॉइस साबित हो सकता है।

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

2k में खरीदें गणेश भगवान से इंस्पायर्ड 7 सिल्वर लॉकेट डिजाइन्स
Lal Chudi Set Ideas: लाल चूड़ियों के साथ बनाएं स्टाइलिश चूड़ा सेट, देखें 8 खूबसूरत आइडियाज