Old Churi DIY New bangles Designs: अगर आपकी पुरानी चूड़ियां अलमारी में रखी-रखी पुरानी लगने लगी हैं, तो इन 6 DIY आइडियाज की मदद से उन्हें फिर से नया और फैशनेबल बना सकती हैं। कम खर्च और थोड़ी मेहनत में आपकी बैंगल्स फिर से ब्रांड न्यू जैसी दिखने लगेंगी।

घर में रखी पुरानी चूड़ियां अक्सर फैशन बदलने या रंग फीका पड़ने की वजह से पहनना बंद हो जाती हैं। लेकिन इन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है। थोड़ी सी क्रिएटिविटी और DIY ट्रिक की मदद से आप पुरानी बैंगल्स को फिर से ब्रांड न्यू और स्टाइलिश बना सकती हैं। खास बात यह है कि इसके लिए ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानते हैं 6 आसान तरीके, जिनसे आप पुरानी चूड़ियों को नया और खूबसूरत लुक दे सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

स्टोन वर्क से दें ग्लैम लुक

अगर आपकी चूड़ियां सिंपल लगने लगी हैं, तो उन पर छोटे-छोटे स्टोन चिपकाकर नया लुक दें। सिल्वर, गोल्डन या मल्टीकलर स्टोन चूड़ियों को रिच और पार्टी वियर लुक देते हैं। ग्लू की मदद से पूरे बैंगल पर डिजाइन बनाएं और सूखने दें। यह ट्रिक पुरानी साधारण चूड़ियों को महंगा लुक दे सकती है।

और पढ़ें - Silver Bracelet: 7 सिल्वर ब्रेसलेट डिजाइन, कम पैसे में GF को गिफ्ट

गोटा पट्टी से बनाएं ट्रेडिशनल डिजाइन

ट्रेडिशनल और वेडिंग लुक के लिए गोटा पट्टी शानदार ऑप्शन है। चूड़ी पर पतली गोटा लेस चिपकाएं और बीच-बीच में छोटे मोती या कुंदन लगाएं। यह डिजाइन लहंगा, सूट और साड़ी के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।

मिरर वर्क से करें डेकोरेशन

अगर आपको थोड़ी यूनिक और चमकदार डिजाइन पसंद है, तो छोटे-छोटे मिरर पीस से चूड़ियां सजाएं। गोल या चौकोर छोटे शीशों को चूड़ी पर चिपकाकर उसके किनारों पर बीड्स लगाएं। इससे चूड़ियां फेस्टिव और गुजराती स्टाइल लुक देने लगती हैं।

सिल्क थ्रेड रैपिंग करें

पुरानी मेटल या प्लास्टिक चूड़ियों को सिल्क धागे से कवर करें। रेड, ग्रीन, गोल्डन या मल्टीकलर धागे चूड़ियों को बिल्कुल नया और एलीगेंट लुक देते हैं। इसके ऊपर छोटे मोती या स्टोन लगाकर और खूबसूरत बनाया जा सकता है।

और पढ़ें - Table Cupboard Furniture design: टेबल भी कबर्ड भी, घर के लिए 6 मॉडर्न फर्नीचर

पर्ल (मोती) वर्क ट्राय करें

अगर आपको रॉयल और सॉफ्ट लुक पसंद है, तो छोटे मोतियों से चूड़ियां सजाएं। सफेद या ऑफ-व्हाइट पर्ल वर्क वाली चूड़ियां वेडिंग और फेस्टिव सीजन में काफी सुंदर लगती हैं। यह डिजाइन सिंपल आउटफिट को भी रिच टच देती है।

लेस और बीड्स से बनाएं कलरफुल बैंगल

अगर आप फंकी और यूनिक डिजाइन चाहती हैं, तो रंग-बिरंगी लेस और छोटे बीड्स का इस्तेमाल करें। इससे पुरानी चूड़ियां बिल्कुल नई और ट्रेंडी दिखने लगती हैं। यह DIY बच्चों और युवतियों के लिए भी मजेदार ऑप्शन हो सकता है।