Cupboard with table design latest: अगर आप घर को स्मार्ट, मैनेजेबल और मॉडर्न बनाना चाहते हैं, तो टेबल कम कबर्ड फर्नीचर डिजाइन जरूर ट्राय करें। ये कम जगह में ज्यादा यूजफुल देने के साथ ऑफिस को प्रोफेशनल और स्टाइलिश लुक भी देते हैं।
अगर ऑफिस वर्कस्पेस या घर छोटा है और आप कम जगह में ज्यादा सामान मैनेज रखना चाहते हैं, तो टेबल कम कबर्ड फर्नीचर एक स्मार्ट ऑप्शन हो सकता है। आजकल ऐसे मल्टीफंक्शनल फर्नीचर काफी ट्रेंड में हैं, जो काम करने की जगह के साथ स्टोरेज का भी काम करते हैं। इनमें लैपटॉप, फाइल्स, स्टेशनरी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स आसानी से रखे जा सकते हैं। खास बात यह है कि ये ऑफिस को क्लीन, मॉडर्न और प्रोफेशनल लुक भी देते हैं। आइए जानते हैं 6 ऐसे मॉडर्न फर्नीचर डिजाइन, जो ऑफिस के लिए बेस्ट साबित हो सकते हैं।

स्टडी टेबल विद साइड कबर्ड
अगर आपको ज्यादा स्टोरेज चाहिए, तो साइड कबर्ड वाली ऑफिस टेबल शानदार ऑप्शन है। इसमें एक तरफ काम करने के लिए बड़ा टेबल टॉप और दूसरी तरफ फाइल्स, किताबें या ऑफिस एक्सेसरीज रखने के लिए कबर्ड मिलता है। छोटे ऑफिस या होम ऑफिस के लिए यह काफी यूजफुल रहता है।
और पढ़ें - 7 ड्रावर टेबल ऑर्गनाइजर, स्मार्ट इन्वेस्टमेंट रहेंगे ये मल्टीपर्पस फर्नीचर

फोल्डेबल टेबल कम स्टोरेज यूनिट
कम जगह वाले ऑफिस के लिए फोल्डेबल डिजाइन काफी काम आता है। जरूरत पड़ने पर इसे टेबल की तरह इस्तेमाल करें और बाद में फोल्ड करके जगह बचा लें। नीचे दिए गए स्टोरेज सेक्शन में जरूरी सामान भी आसानी से रखा जा सकता है।
मॉडर्न वुडन ऑफिस डेस्क कम कबर्ड
अगर आप ऑफिस को प्रीमियम और क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो वुडन टेबल-कम-कबर्ड अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें ड्रावर और बंद कबर्ड दोनों मिलते हैं, जिससे फाइल्स और जरूरी चीजें व्यवस्थित रहती हैं। यह कॉर्पोरेट लुक देने में भी मदद करता है।

व्हील्स वाली मूवेबल टेबल कम कपबोर्ड
अगर ऑफिस में फर्नीचर बार-बार शिफ्ट करना पड़ता है, तो व्हील्स वाली मूवेबल टेबल बेस्ट रहेगी। इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है। इसमें स्टोरेज स्पेस भी मिलता है, जिससे मल्टीपर्पस उपयोग आसान हो जाता है।
और पढ़ें - सादा ब्लाउज लगेगा स्टनिंग, नेक-स्लीव और लटकन पर लगाएं जूलरी
वॉल-माउंटेड टेबल कम कबर्ड
छोटे ऑफिस या स्टूडियो के लिए वॉल-माउंटेड डिजाइन बहुत यूजफुल हो सकता है। इसे दीवार से अटैच किया जाता है और नीचे स्टोरेज स्पेस मिलता है। इससे जगह कम घिरती है और ऑफिस ज्यादा ऑर्गनाइज्ड दिखता है।

L-शेप टेबल विद स्टोरेज कबर्ड
अगर आपको लैपटॉप, प्रिंटर और फाइल्स के लिए ज्यादा स्पेस चाहिए, तो L-शेप टेबल बेहतरीन ऑप्शन है। इसके नीचे और साइड में बने कबर्ड ज्यादा स्टोरेज देते हैं, जिससे ऑफिस डेस्क क्लटर-फ्री रहती है।
