Sindoordani Designs: ब्राइडल किट में जोड़ें गोल्ड प्लेटेड सिंदूरदानी, बढ़ेगी शान और मान

Published : Nov 26, 2025, 10:27 AM IST
sindoor Dani

सार

Gold Plated Sindoor dani: सिंदूरदानी यानी सिंदूर रखने का बॉक्स दुल्हन के पास ताउम्र रहता है। इसमें सिंदूर डालकर रखा जाता है, जिसे कम नहीं होने दिया जाता है। लकड़ी की जगह गोल्ड प्लेटेड सिंदूरदानी खूब पसंद किए जा रहे हैं। देखें कुछ बेहतरीन डिजाइंस।

Sindoor dani Designs In Gold Plated: सिंदूरदानी सिर्फ एक बॉक्स नहीं, बल्कि सुहाग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक होती है, जिसे शादीशुदा महिलाएँ हमेशा अपने पास रखती हैं। पहले यह दुल्हन की शादी की किट में शामिल रहती थी, लेकिन अब इसके कई खूबसूरत डिजाइंस मार्केट में आ गए हैं। माना जाता है कि सिंदूरदानी में सिंदूर कभी कम नहीं होना चाहिए। खासकर बिहार में तीज के दिन इसमें सिंदूर बढ़ाने की परंपरा है। जब तक सुहाग होता है, तब तक यह सिंदूरदानी महिला के पास रहती है। इतने महत्व के कारण इसका बाजार भी तेजी से बढ़ रहा है और आजकल गोल्ड प्लेटेड सिंदूरदानी के एक से बढ़कर एक डिजाइंस मौजूद हैं। तो चलिए दिखाते हैं आपको कुछ सुंदर ऑप्शन जिन्हें आप खरीद सकती हैं।

मोर एंड लक्ष्मी राउंड शेप सिंदूरदानी

राउंड शेप में सिंदूरदानी के यहां पर दो डिजाइंस दिए गए हैं। दोनों ही गोल्ड प्लेटेड है। दोनों ही सिंदूरदानी पर बारिक कटिंग की गई है। कलरफुल स्टोन सिंदूरदानी में जड़े गए हैं। एक में जहां मोर की मूर्ति बनाई गई है, वहीं दूसरे में लक्ष्मी जी को सिंदूरदानी पर बैठाया गया है। सिंदूरदानी में मोर और लक्ष्मी जी की मूर्ति बैठाना शुभ माना जाता है।

श्रीकृष्ण सिंदूरदानी

जिन महिलाओं को सिंदूर लगाने से प्रेम है, वो इस तरह का सिंदूरदानी ले सकती हैं। राउंड शेप में ही बने इस सिंदूरदानी पर फूल-पत्ती का बारीक कट डिजाइन बनाए गए हैं। मैरुन और ग्रीन स्टोन इसमें जड़े गए हैं और ऊपर श्रीकृष्ण की छवि बनाई गई है। एक सिंदूरदानी पर कृष्ण बांसुरी बजाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे पर गाय के पास बैठे हुए हैं। दोनों ही डिजाइंस बहुत प्यारे हैं। गोल्ड प्लेटेड सिंदूरदानी आपको 2-5 हजार रुपए के अंदर मिल जाएंगी।

और पढ़ें: गोल्ड प्लेटेड AD मंगलसूत्र पेंडेंट, बीवी को गिफ्ट करें लेटेस्ट डिजाइंस

राम-सीता की आकृति से सजा नाव आकार का सिंदूरदानी और स्क्वायर शेप सिंदूरदानी

इन गोल्ड प्लेटेड सिंदूरदानियों में पारंपरिक कला और आधुनिक शिल्पकारी का बेहद खूबसूरत मेल दिखता है। पहली सिंदूरदानी नाव के आकार में बनी है, जिस पर राम-सीता और लक्ष्मण की आकृतियां इसे और भी पवित्र और भव्य बनाती हैं। मोर के डिजाइन और जड़ाऊ पैटर्न इसे शाही लुक देते हैं। दूसरी सिंदूरदानी बॉक्स शेप में है, जिस पर बारीक नक्काशी और मंदिर वाली आकृति उभरी हुई है। यह डिजाइन न सिर्फ देखने में शानदार है, बल्कि पूजा-अर्चना और सुहाग की रस्मों के लिए भी बिल्कुल परफेक्ट माना जाता है। दोनों ही सिंदूरदानियां घर की शोभा बढ़ाने के साथ-साथ शादीशुदा महिलाओं के लिए शुभ और एस्थेटिक ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें: सस्ते बेनटेक्स+AD बैंगल, 100Rs में देंगे एक लाख वाली गोल्ड शाइन!

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Jewelry Styling Common Mistakes: ज्वेलरी लेयरिंग में भूलकर भी न करें 10 गलतियां, वरना बिगड़ सकता है पूरा लुक
Saree Jewellery Ideas: साड़ी के साथ कौन-सी ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती हैं? 5 आइडिया करें रीक्रिएट