Gold and silver price Today: सोना और चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ज्वेलरी खरीदारों के अंदर निराशा है, लेकिन निवेशकों के मन में लड्डू फूट रहे हैं। तो चलिए बताते हैं, 8 जनवरी को सोने-चांदी के क्या है भाव है।
पिछले साल की तरह सोने और चांदी के भाव में तेजी इस साल भी जारी है। चांदी के दाम तो मानों आग लगा रही है। 8 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत बढ़कर 257100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 78.69 डॉलर प्रति औंस के लेबल पर है।
25
चांदी मार्केट में सोने से बेहतर परफॉर्म कर रही है। यह करीब 164 प्रतिशत मजबूत हुई है। यहां देखें-टॉप 10 शहर में चांदी के दाम प्रति किलो में।
दिल्ली-₹2,57,100/Kg
मुंबई -₹2,57,100/Kg
कोलकाता-₹2,57,100/Kg
चेन्नई -₹2,77,100/Kg
पटना- ₹2,57,100/Kg
लखनऊ-₹2,57,100/Kg
कानपुर-₹2,57,100/Kg
नोएडा-₹2,57,100/Kg
गुरुग्राम-₹2,57,100/Kg
चंडीगढ़-₹2,57,100/Kg
अहमदाबाद-₹2,57,100/Kg
35
सोने के भाव में उछाल
वहीं, सोने की कीमत में भी उछाल दिख रहा है। 8 जनवरी की सुबह सोने का दाम इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने के दाम बढ़कर 1,36,675 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक गोल्ड की कीमत (Sone ka bhav) 1,39, 640 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि सर्राफ संघ के मुताबिक दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ट रेट 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
45
चार महानगरों में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में सोने के दाम की बात करें तो यहां पर 10 ग्राम सोने का भाव ₹1,39,640 में मिल रहा है। वहीं, मुंबई में ₹1,40,425 प्रति ग्राम 24 कैरेट सोना मिल रहा है।कोलकाता में ₹138260, चेन्नई में 139630 प्रति 10 ग्राम सोने का भाव है।
55
अंतरराष्ट्रीय बाजार का क्या है हाल?
ग्लोबल लेवल पर सोने की चमक थोड़ी फीकी नजर आ रही है। कोमेक्स पर फरवरी सोने का वायदा भाव 21 डॉलर या 0.47 प्रतिशत गिरकर 4,475.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह गिरावट केवल एक ठहराव है क्योंकि सोना अपने रिकॉर्ड लेवलों के काफी करीब कारोबार कर रहा है।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।