स्टाइल जो बोले टॉप क्लास, पहनें बंगाली सीताहार डिजाइन

Published : Jun 22, 2026, 06:00 PM IST
Bengali Sitahar Necklace

सार

Gold Sitahar Designs: 22 कैरेट गोल्ड के खूबसूरत बंगाली सीताहार डिजाइन देखें। एंटिक, यू शेप, एनामेल वर्क, मल्टी लेयर से लेकर यूनिक डिजाइन जो गले को देंगे शाही और रॉयल लुक।

गोल्ड ज्वेलरी के बिना महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। यही वजह से सोने के इयररिंग्स से लेकर हार तक सब कुछ खास होता है। आजकल तो भारी डिजाइन की बजाय मिनिमल ज्वेलरी पसंदीदा बनी हुई है। बाजार में, ब्रास से 1 ग्राम गोल्ड में सैकड़ों वैरायटी उपलब्ध है, लेकिन जब बात पारंपरिक गहनों की आती है तो अभी भी लोग 22kt गोल्ड को तवज्जों देते हैं। आप भी ऐसा ही कुछ सोचती हैं तो हल्की और बेसिक पीस की बजाय पश्चिम बंगाल फेमस सीताहार चुनें, जो न केवल भव्य और शाही लुक देंगे बल्कि महफिल में आपकी शान भी चौगुना बढ़ा देंगे।

एंटिक वर्क सीताहार डिजाइन

अगर आपको विंटेज, क्लासिक और रॉयल ज्वेलरी पसंद हैं तो ये सीताहार आपके लिए हैं। इसमें लंबा, चौकोर शेप का भारी पेंडेंट दिया गया है। बीच में लगे खूबसूरत फ्लोरल मोटिफ और बारीक जाली काम शाही लुक देते हैं। लॉकेट के नीचे लटकते हुए छोटे सोने के घुंघरू पारंपरिक है। इतना ही नहीं, चेन भी काफी चौड़ी और नक्काशीदार है। इसे आप बनारसी, कांजीवरम साड़ियों पर पहन शानदार लुक पा सकती हैं।

यू शेप सीताहार डिजाइन

U शेप डिजाइन में कलका नक्काशी से प्रेरित सीताहार पूरी नेकलाइन कवर करता है। नीचे दिया सेमी सर्कुलर बारीक धारियों और पत्ति लटकन पर है। साथ में डबल लेयर बारीक कड़ियों वाली चेन है। यह पारंपरिक होकर भी मॉडर्न है, जो महिलाएं मजबूती+स्टाइल एक साथ चाहती हैं वो इसे विकल्प बना सकती हैं। आप इसे सिल्क-बनारसी के अलावा हैंडलूम या टसर सिल्क साड़ियों पर भी पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- बिना बाल काटे च्यूइंगम कैसे निकालें ? जान लें ये आसान घरेलू तरीके

मॉडर्न शील्ड गोल्ड सीताहार

अगर आपकी चाहत है कि सीताहार बंगाली कला को भी दर्शाए और दिखने में मॉडर्न भी लगे तो इसे चुनना गुड च्वाइस है। इसमें पेंडेंट दिल या शील्ड शेप का होता है। बीच में फ्लोरल मोटिफ बना हुआ है, साथ में लंबी-नुकीली पत्ती जैसी लटकन दी गई है जो इसे मॉडर्न और अट्रेक्टिव लुक देता है। इसकी चेन बेहद अनोखी है। जहां फ्लैट पट्टियों के बीच इंटरलॉकिंग कर्व्ड चेन जोड़ी गई है।

क्लासिक एनामेल वर्क सीताहार सोने का

20 ग्राम गोल्ड में तस्वीर से मिलता-जुलता सीताहार बनवाया जा सकता है। इसके पेंडेंट बहुत ही पारंपरिक और जटिल कढ़ाई है। साथ में बारीक जाल का काम यूनिक लगता है। इसकी चेन पारंपरिक चटाई या गूंथी हुई पट्टी की तरह है। चेन के आखिर में पेंडेंट से जुड़ने से पहले खूबसूरत कलश बने हुए हैं जो पुराने जमाने की डिजाइन की याद दिलाते हैं। अगर आप बंगाली विरासत को ज्वेलरी कलेक्शन का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो ये डिजाइन आपके लिए है। यह लाल बनारसी साड़ी संग पहनने के लिए बेस्ट है।

ये भी पढ़ें- Glass Dining Table: छोटे घरों के लिए बेस्ट डाइनिंग टेबल, स्पेस और स्टाइल दोनों

मल्टी लेयर लड़ीदार सीताहार

पारंपरिक सिंगल पेंडेट वाले हार से हटकर कुछ चाहिए तो इस तरह का लेयर्ड डिजाइन चुनना बनता है। यह नेकलाइन को लंबाई के साथ वॉल्यूम देता है। डिटेलिंग की बात करें तो इसे तीन लेयर पर बनाया गया है, जो छोटे-छोटे ड्रॉप्स वर्क पर आती है। साथ में हार के दोनों ओर सोने की चपटी, आयताकार पट्टियां दी गई हैं जो इन्हें आपस में जोड़ते हुए खूबसूरत लुक देती है।

सीताहार स्टाइल मटरमाला

इसमें बिना किसी बड़े पेंडेंट के केवल हैवी चेन दी गई है जो नेकलेस जैसा लुक देने के साथ पूरे गले को कवर करती है। यह डिजाइन छोटे-छटे मोतियों और दानेदार कड़ियों का शानदार कॉम्बो है। वहीं, हार के ऊपरी भाग में नक्काशीदार चक्र ब्रोच दिए गए हैं जो बंगाली ज्वेलरी की असल पहचान है। यह बेहद बैंलेस्ड और क्लासिक पीस है जिसे बिना परेशानी कहीं भी पहना जा सकता

सीतारहार नेकलेस की खासियत

  • सीताहार नेकलेस 5-10 ग्राम में बनवाए जा सकते हैं
  • लाइटवेट होने पर भी भड़कीले और हैवी लुक देते हैं
  • बंगाली सीताहार एवरग्रीन डिजाइन है
  • गोल्ड चोकर, नेकलेस के मुकाबले लंबाई में बड़े होते हैं

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

South Indian Glass Bangle: सिंपल साड़ी भी लगेगी डिजाइनर, सावन में पहनें साउथ इंडियन ग्लास बैंगल
पहली सावन की यादगार गिफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 2-3 ग्राम के गोल्ड स्टड्स