- Home
- Lifestyle
- Lifestyle Articles
- Glass Dining Table: छोटे घरों के लिए बेस्ट डाइनिंग टेबल, स्पेस और स्टाइल दोनों
Glass Dining Table: छोटे घरों के लिए बेस्ट डाइनिंग टेबल, स्पेस और स्टाइल दोनों
Glass Dining Table Design for Home: घर को लग्जरी लुक देने वाले 6 लेटेस्ट ग्लास डाइनिंग टेबल डिजाइन देखें। छोटे फ्लैट से बड़े घर तक, हर स्पेस के लिए बेस्ट विकल्प।

घर छोटा हो या बड़ा डाइनिंग टेबल बेसिक नीड है, जहां पर केवल खाना ही नहीं खाया जाता बल्कि बच्चों की पढ़ाई से लेकर तमाम के तरह के काम किए जाते हैं। पहले जहां प्लास्टिक और लकड़ी के डाइनिंग टेबल की डिमांड थी लेकिन आज इनकी जगह Glass Dining Table ने ली है, ऐसे में अगर आप भी ऐसा ही कुछ तलाश रहे हैं तो फोटो गैलरी आपके लिए हैं, जहां हम लेकर आए हैं एक से बढ़कर लेटेस्ट और न्यू डिजाइन।

क्रॉस डिजाइन ग्लास टेबल
छोटे डिजाइन और यूनिक पैटर्न पर आप इस तरह की ग्लास टेबल विकल्प बना सकती हैं। इसमें राउंड ग्लास मेज को सॉलिड लाइट वुडन फ्रेम के साथ जोड़ा गया है, जो बहुत ही क्रॉस बेस बनाता है। मिनिमल लुक पर यह स्मॉल लिविंग स्पेस के लिए बेस्ट है। अगर आप सादगी+मजबूती एक साथ चाहते हैं तो इसे विकल्प बनाएं।
स्कल्पचरल गार्ड ग्लास टेबल
घर को हाई एंड लग्जरी लाइफस्टाइल और आर्टिस्टिक टच देने के लिए इसे विकल्प बना सकते हैं। इसे टेबल का बेस बहुत यूनिक है, जिसमें घुमावदार लकड़ी और ब्लैक मेटल स्ट्रक्चर है। यह डिजाइन उन लोगों के लिए बेस्ट है तो घर को प्रीमियम लुक और चिक वाइब देना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें- तेजी से बढ़ने वाले इंडोर प्लांट, बिगनर्स के लिए 5 आसान विकल्प
वुडन ग्लास डाइनिंग सेट
होम इंटीरियर को रिच और प्रीमियम लुक देने के लिए वुडन ग्लास डाइनिंग सेट को विकल्प बना सकते हैं। इस सेट में मजबूत रेक्टेंगुलर ग्लास टॉप दिया गया है, साथ में स्मूथ और कर्व्ड कॉर्नर है। वहीं, डार्क वुडन चेयर प्रीमियम टच जोड़ते हैं। यह टेबल डिजाइन, क्लासिक-मॉडर्न स्टाइल का बेस्ट कॉम्बिनेशन है, जो घर को वॉर्म और कोजी बनाएगा। ये पीस उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो टाइमलेस डिजाइन पसंद करते हैं।
मिनिमलिस्ट एक्रिलिक ग्लास डाइनिंग सेट
छोटे अपार्टमेंट के लिए यह ग्लास डाइनिंग सेट के लिए एकदम परफेक्ट च्वाइस है। इस सेट में एक गोल और स्लीक ग्लॉस टॉप है, जो चमकदार क्रोम मेटल बेस पर बना हुआ है। इसके साथ दी गई ट्रांसपेरेंट एक्रिलिक चेयर्स कमरे को बहुत ही एयरी और स्पेसियस फील देती है। आप इसे डाइनिंग के अलावा, ब्रेकफास्ट कार्नर के लिए चुन सकते हैं। साथ ही इसकी सफाई करना बहुत आसान है। आप घर के लिए स्पेस सेविंग सॉल्यूशन और ट्रेंडी डिजाइन पसंद करते हैं तो इसे विकल्प बनाएं।
ये भी पढ़ें- Muslim Girl Names: मुस्लिम लकड़ियों के नाम, बेबी गर्ल के लिए यूनिक नेम लिस्ट
ग्लास डाइनिंग टेबल डिजाइन
यह आधुनिक और अट्रेक्टिव डाइनिंग डिजाइन है, जो आपके घर को एलिगेंट और मॉडर्न वाइब देगी। इस डिजाइन में ट्रांसपेरेंट राउंड ग्लास टॉप है, जिसके नीचे सुंदर लाइट वुडन लेग्स दिए गए हैं जो सिंपल होकर भी प्रीमियम लगते हैं। इसके साथ ही मैचिंग कुर्सियां दी गई है। यह टेबल सेट आपके डाइनिंग एरिया को स्पसियस फील देता है। अगर आप घर में पीसफुल स्टाइल चाहते हैं तो इसे विकल्प बना सकते हैं।
स्पेस सेविंग कॉम्पैक्ट डिजाइन सेट
आजकल अर्बन लाइफस्टाइल और अपार्टमेंट लिविंग के लिए स्पेस सेविंग डिजाइन चुन सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत स्मार्ट डिजाइन है, जिसमें चारों कर्व्ड चेयर टेबल पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। अगर आप डिनर नहीं कर रहे हैं तो ऑर्गेनाइज्ड फर्नीचर की तरह रखी जा सकती है। जबकि फैब्रिक चेयर, यूनिक शेप और डाइनिंग स्पेस को स्टाइलिश बनाती है।
ग्लास टेबल के फायदे
- ग्लास टेबल ट्रांसपेरेंट होते हैं जो कमरे स्पेसियस और खुला दिखाते हैं
- ग्लास डाइनिंग सेट प्रीमियम और लग्जरी लगते हैं
- लकड़ी की तरह इसमें दाग नहीं पड़ते हैं
ग्लास टेबल के नुकसान
- ग्लास मटेरियल पर धूल, पानी के दाग जल्दी दिखाई देते हैं
- चाबी, बर्तन या स्क्रैच का खतरा बना रहता है
- भले इन्हें टेंपर्ड ग्लास पर बनाया जाता है लेकिन भारी चीजों से यह चटक या टूट सकते हैं
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.