Hair Gum Removal Tips: बालों में च्युइंग गम चिपकने पर क्या करें ? बिना बाल काटे कैसे निकालें ? जाने बिना नुकसान गम हटाने के आसान तरीके जाने इसे आर्टिकल में। 

बाजार में खट्टा-मीठा स्वाद से गले को ठंडक देने वाले च्युइंग गम की भरमार है। एक तरफ बच्चे जहां स्वाद के लिए इसे खाना पसंद करते हैं तो वही बड़े नींद भगाने के लिए। कई बार तो लोगों को इसकी आदत तक लग जाती है, अगर आप भी च्युइंग गम खाते हैं तो बालों में इसके चिपकने की समस्या भी काफी आम है। बच्चे खेल-खेल में ऐसा कर लेते हैं, ऐसे में इसे निकालने के लिए बिना सोच बाल कटा दिए जाते हैं। हालांकि ऐसा करना जरूरी नहीं है। दरअसल, कुछ ऐसे घरेलू उपाय भी हैं जिनकी मदद से बिना नुकसान, बालों से च्युइंग गम निकाला जा सकता है।

बालों में च्यूइंगम क्यों चिपकता है?

गम में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो उसे लंबे वक्त तक लचीला और चिपचिपा बनाए रखते हैं। जब ये बालों के संपर्क में आता है तो परत पर फंस जाता है, जिस वजह से ये आसानी से निकलता नहीं और इसे हटाने के लिए सही तरीका अपनाना जरूरी है।

बालों में चिंगम चपकने पर कैसे छुड़ाएं ?

गम निकालने के लिए नारियल का तेल सबसे सुरक्षित माना जाता है। इसके लिए

  • तेल को गुनगुना कर लें
  • गम के आसपास अच्छे से लगाएं
  • 5-10 मिनट लगाकर छोड़ दें
  • चौड़े दांतों वाले कंघी से गम नीचे की ओर निकालें
  • आखिर में शैंपू से बाल धो लें

बालों से च्युइंग गम कैसे निकाले ?

अगर घर में हेयर मूस मौजूद हैं तो ये भी काफी मददगार साबित हो सकता है।

  • गम पर हेयर मूस लगाएं
  • कुछ मिनटों तक हल्के हाथों से मसाज करें
  • गम नरम होने पर कंघी से मदद से बाहर निकालें

ये भी पढ़ें- तेजी से बढ़ने वाले इंडोर प्लांट, बिगनर्स के लिए 5 आसान विकल्प

टूथपेस्ट करेगा काम आसान

गम हटाने के लिए सफेद नॉन जेल टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

  • बालों में गम वाले एरिया पर टूथपेस्ट लगाएं
  • 5 मिनट के लिए इसे छोड़ दें
  • धीरे-धीरे रगड़ते हुए कंघी करें
  • जरूरत पड़ने पर दोबारा ट्राई करें

ये भी पढ़ें- Glass Dining Table: छोटे घरों के लिए बेस्ट डाइनिंग टेबल, स्पेस और स्टाइल दोनों

बर्फ से चिंगम हटाया जा सकता है?

  • चिंगम हटाने के लिए बर्फ का इस्तेमाल भी होता है-
  • बर्फ का टुकड़ा कपड़े में लपेटे
  • 10 मिनट तक गम पर रखें
  • गम टाइट होने पर धीरे-धीरे तोड़कर निकालें

मेयोनीज आएगी काम

घर में रखी मेयोनीज का इस्तेमाल भी गम हटाने के लिए किया जा सकता है

  • चिपके हुए बालों पर मेयोनीज लगाएं
  • 10 मिनट के लिए छोड़ दें
  • धीरे-धीरे कंघी करें
  • बाद में शैंपू से धो लें

गम निकालने के बाद क्या करें ?

बालों से गम निकल गया है तो हेयर वॉश करना न भूलें। अच्छे शैंपू से धोने से धोने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करें ताकि बाल मुलायम और हेल्दी बने रहे।