Gold Stud In 9kt: मिडिल क्लास गर्ल्स के बीच 9KT गोल्ड ईयररिंग्स क्यों लोकप्रिय हो रहे हैं? डेली वियर और फेस्टिव लुक के लिए कौन-से गोल्ड स्टड सबसे अच्छे माने जाते हैं? 10 हजार रुपये के अंदर कौन-कौन से 9KT गोल्ड स्टड डिजाइंस ट्रेंड में हैं?
सोने की ज्वेलरी हर लड़की की पहली पसंद होती है, लेकिन बढ़ती गोल्ड कीमतों की वजह से आजकल बजट में स्टाइलिश डिजाइन ढूंढना आसान नहीं है। ऐसे में 9KT गोल्ड ईयररिंग्स मिडिल क्लास गर्ल्स के लिए शानदार ऑप्शन बनकर सामने आए हैं। ये हल्के, ट्रेंडी और बजट फ्रेंडली होने के साथ रोजाना पहनने के लिए भी परफेक्ट रहते हैं। अगर आप 10 हजार रुपये के अंदर क्लासी और मॉडर्न गोल्ड स्टड खरीदना चाहती हैं, तो ये 6 डिजाइंस आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं।
27
स्ट्राइकिंग ग्रूव 9KT गोल्ड स्टड इयररिंग्स
स्टाइकिंग ग्रूव गोल्ड इयररिंग्स डेली वियर के साथ-साथ पार्टी में पहनने के लिए परफेक्ट है। हाफ मून शेप में बनी यह स्टड इयररिंग्स आप 9 कैरेट गोल्ड में खरीद सकती हैं। कीमत इसके लिए आपको 10 हजार के अंद चुकानी होगी। यह इयररिंग्स मिनिमल एलिगेंट लुक देती है।
37
हार्ट शेप स्टड
हार्ट डिजाइन वाले गोल्ड स्टड जेन जी गर्ल्स के बीच काफी वायरल हैं। सिंपल लेकिन क्यूट लुक देने वाले ये ईयररिंग्स वेस्टर्न और इंडियन दोनों आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। इसमें छोटे-छोटे डायमंड का टच होता है। 9 कैरेट में आप इसे खरीद कर अपनी सुंदरता सोने सा बढ़ा सकती हैं।
47
ज्योमेट्रिकल शेप गोल्ड स्टड
ज्योमेट्रिकल शेप वाले स्टड इन दिनों मिनिमल ज्वेलरी ट्रेंड का हिस्सा बने हुए हैं। इनका चमकदार डिजाइन चेहरे को रॉयल और एलिगेंट लुक देता है। इस स्टड के बीच में डायमंड जोड़ा गया है। यह पार्टी फ्रेंडली और ऑफिस फ्रेंडली डिजाइन है। 9 कैरेट में आप इस डिजाइन को ले सकती हैं।
57
ज्योमेट्रिकल राउंड शेप डायमंड टच स्टड
यंग जेनजी गर्ल को ज्योमेट्रिकल राउंड शेप इयररिंग्स काफी पसंद आ रही है। इस जालीदार इयररिंग्स में छोटे-छोटे डायमंड का टच है। इस तरह की इयररिंग्स आप गिफ्ट करने या फिर डेली वियर के लिए चुन सकती हैं।
67
बी गोल्ड स्टड
अगर आपको सॉफ्ट और क्लासी ज्वेलरी पसंद है, तो बी डिजाइन वाले 9KT गोल्ड स्टड बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये डिजाइन खासतौर पर डेली वियर से लेकर पार्टी वियर में परफेक्ट लगते हैं। इसमें मैरुन कलर का स्टोन टच इसे और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाती नजर आ रही है।
जिन लड़कियों को ट्रेडिशन के साथ-साथ मॉडर्न रहना पसंद है, वो इस तरह की गोल्ड स्टड ले सकती हैं। राउंड शेप में बने इस स्टड को रस्सी की तरह शेप दिया गया है, जो इसे मॉडर्न बना रहा है। साड़ी, सूट, एथनिक ड्रेसेस के साथ वेस्टर्न पर भी यह खूबसूरत दिखता है।
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।