Heart Shaped Jhumka: नवरात्रि में नई बहू का सोबर लुक, पहनें 4 हार्ट शेप झुमका डिजाइन

Published : Mar 06, 2026, 04:36 PM IST

Heart Shaped Jhumka latest Design: चैत्र नवरात्रि में नई बहू के लिए हार्ट शेप कुंदन झुमके बेहतरीन ऑप्शन हैं। ₹500 के अंदर मिलने वाले ये गोल्ड प्लेटेड और मीनाकारी डिजाइन झुमके साड़ी या लहंगे के साथ ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक देते हैं।

PREV
15
हार्ट शेप झुमका के लेटेस्ट डिजाइन

अगर आपकी हाल ही में शादी हुई है, तो इस चैत्र नवरात्रि खुद को सजाने के लिए सिंपल झुमका मत पहनें। आप हार्ट शेप डिजाइन में खूबसूरत लुक चुन सकती हैं। ऐसे झुमके में आपको छोटे से लगाकर बड़े कई डिजाइन मिल जाएंगे। हार्ट शेप झुमके में आर्टिफिशियल डिजाइन खूब पसंद किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि नई बहू के ऊपर किस तरह के हार्ट शेप झुमके खूबसूरत दिखेंगे।

25
हार्ट शेप कुंदन झुमका

नवरात्रि में साड़ी पहने या फिर लहंगा, आप आसानी से ₹500 के अंदर कुंदन डिजाइन के हार्ट शेप झुमका खरीद सकती हैं। इनकी चमक किसी भी साड़ी या लहंगे के साथ आसानी से मैच हो जाएगी। ऐसे झुमके के लुक को हैवी बनाने के लिए साथ में इयरचेन लगाना ना भूलें। आपको कुंदन लुक वाली इयरचेन भी मार्केट में  आसानी से मिल जाएंगी।

35
कश्मीरी हार्ट शेप झुमका

अगर आपको झुमके में घुंघरू की झनक अच्छी लगती है, तो आप कश्मीरी हार्ट शेप घुंघरू वाले झुमके भी पहन सकती हैं। ऐसे झुमके लंबे होते हैं और उनमे बेहतरीन डिजाइन दिया होता है। अगर आपको मिनिमल झुमका पहनना है, तो ऐसे हार्ट शेप झुमके चुन सकती हैं।

45
मीनाकारी हार्ट शेप झुमका

अगर आप मल्टी कलर की साड़ी पहन रही हैं, तो उसके साथ गोल्ड प्लेटेड मीनाकारी झुमका पहन सकती हैं। यह आपको ट्रेडिशनल लुक देगा और साथ ही स्टेटमेंट ज्वेलरी का काम करेगा। ऐसे इयररिंग्स पहनने के बाद आपको गले में हैवी नेकलेस पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

और पढ़ें: Butterfly Pendant: 0.5 ग्राम गोल्ड में बिटिया के लिए बनवाएं ये 8 क्यूट बटरफ्लाई पेंडेंट डिजाइन

55
पर्ल हार्ट शेप झुमका

हल्के के साथ सोबर लुक वाले झुमके पहने हैं, तो आप मोतियों और गोल्ड प्लेटेड मेटल से बने झुमके खरीद सकती हैं। इसमें हार्टशेप डिजाइन के साथ ही मोतियों की लटकन डिजाइन को बेहतरीन बनती है। आप आराम से 200 से 300 रुपए के अंदर ऐसे झुमके खरीद सकती हैं।

और पढ़ें: रेड-ग्रीन बीड्स 7 सिल्वर एंकलेट, गणगौर पूजा में देंगी सुहागिन श्रृंगार

Read more Photos on

Recommended Stories