24 कैरेट शुद्ध सोना होता है, इसलिए रंग ज्यादा रिएक्शन नहीं करता है। वहीं सबसे ज्यादा परेशानी 22KT, 18KT, 14KT और 9KT ज्वेलरी होती है, इनमें तांबा, चांदी और जिंक भी होता है, जिस कारण ये जल्द प्रभावित होते हैं। वहीं, व्हाइट गोल्ड पर रोडियम की परत होती है, तेज केमिकल की परत से उतर सकती हैं। वहीं, रोज गोल्ड में तांबा ज्यादा होता है, जो रंग पड़ने से जल्दी काला पड़ सकता है।
- एक बाउल में गुनगुना पानी लें
- हल्का लिक्विड डिश सोफ मिलाएं
- सोने के गहनों को 30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें
- धीरे-धीरे रंग छूटने लगेगा
- इसके बाद नरम ब्रश से साफ करें
- साफ पानी से धोकर सूखे कपड़े से पोंछें
- 30-60 मिनट हवा में सूखने दें
नोट- गोल्ड ज्वेलरी से रंग निकालने के लए कभी भी अमोनिया, ब्लीच या तेज केमिकल का इस्तेमाल न करें, ये जूलरी और भी ज्यादा खराब कर सकती है।