
Jelly Bangles Latest Design: महिलाओं को हर आउटफिट के साथ अलग-अलग बैंगल्स या कड़े पहनने का बहुत शौक होता है। लेकिन आजकल कांच, कुंदन या हैवी चूड़ियों की जगह जेली चूड़ियों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। ये हल्की, रंग बिरंगी और बेहद स्टाइलिश चूड़ियां होती हैं। यही वजह है कि महिलाओं और लड़कियों के बीच इनका क्रेज काफी बढ़ गया है। जेली चूड़ियां सिर्फ इंडियन आउटफिट ही नहीं, बल्कि वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी परफेक्टली मैच करती हैं। इनके ट्रांसपेरेंट और ग्लॉसी डिजाइन हाथों को मॉडर्न और ट्रेंडी लुक देते हैं। आइए जानते हैं कि जेली चूड़ियों को आप किस तरह स्टाइल कर सकती हैं।
जेली चूड़ियां लाइटवेट होने के साथ साथ काफी किफायती भी होती हैं। यही कारण है कि इन्हें डेली वियर से लेकर पार्टी लुक तक में आसानी से पहना जा सकता है। इनका ट्रांसपेरेंट और ग्लॉसी लुक हाथों को मॉडर्न और स्टाइलिश बनाता है। इनमें कई खूबसूरत रंग उपलब्ध होते हैं। खासकर पिंक, लैवेंडर, पीच, स्काई ब्लू और नियॉन कलर्स आजकल सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। ये हर तरह के आउटफिट के साथ बेहद स्टाइलिश लगते हैं।
और पढे़ं- हाथों को दें हटकर लुक, ग्लास चूड़ियों संग रजवाड़ी कड़ा का नया ट्रेंड
जेली बैंगल्स को पेस्टल सूट या फ्लोरल ड्रेस के साथ कैरी करें। ऐसी ड्रेस के साथ ट्रांसपेरेंट जेली चूड़ियां बेहद स्टाइलिश और एलिगेंट लगती हैं।
अगर आप इंडो वेस्टर्न लुक चाहती हैं, तो मेटल बैंगल्स के साथ जेली चूड़ियों को मिक्स करके पहनें। यह कॉम्बिनेशन आपके लुक को और ज्यादा स्टाइलिश बना सकता है।
मल्टीकलर जेली चूड़ियां सिंपल होने के बावजूद काफी ट्रेंडी लगती हैं। इन्हें किसी भी आउटफिट के साथ पहनकर आप अपने लुक को आसानी से अपग्रेड कर सकती हैं।
बीच वेकेशन या समर लुक के लिए नियॉन या ब्राइट पिंक कलर की जेली चूड़ियां चुनें। ये वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बेहद क्लासी लगती हैं।
अगर आप साड़ी, सूट या किसी एथनिक आउटफिट के साथ जेली चूड़ियां पहनना चाहती हैं, तो इन्हें कुंदन, गोटा पट्टी या हैवी कड़ों के साथ पेयर करें। इससे आपका लुक और ज्यादा रिच और फेस्टिव लगेगा।
डेली वियर में आप 2 से 4 पतली जेली चूड़ियां पहन सकती हैं। ये लंबे समय तक खराब नहीं होती है और हाथों को सिंपल, मॉडर्न और एलिगेंट लुक देती हैं।