Palakka Bangle: स्टोन-नग नहीं पुश्तैनी चमक देंगे पालक्का कड़ा

Published : Dec 01, 2025, 12:59 PM IST
traditional palakka bangle

सार

Palakka Bangle Designs: बैंगल खरीदने की सोच रही हैं तो इस बार कुछ हटकर ट्राई करते चुनें, केरल के प्रसिद्ध पालक्का कड़ा डिजाइन, गोल्ड में इसे खरीदना महंगा होगा ऐसे में यहां देखें ब्रास-एड और Gold Plated पर एक से बढ़कर एक शानदार पैटर्न।

समय के साथ फैशन भी अब बदल चुका है। पहले महिलाओं को मैचिंग और भर-भरकर ज्वेलरी पहनना पसंद था, तो अब ये मिनिमल और एस्थेटिक लुक पर आ गया है। गर्ल्स ज्यादा हैवी लुक की बजाय सिंगल पीस जूलरी को ऑप्शन बना रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ Gold Rate ने तो मीडिल क्लास फैमिली को तगड़ा झटका दिया है, एक छोटी सोने की अंगूठी खरीदने के लिए न जानें कितनी बार बजट देखना पड़ता है। ऐसे में आप भी क्लोसेट अपग्रेड करते हुए कंगन खरीदने की सोच रही हैं तो क्यों न कुछ अलग ट्राई किया जाए। आजकल, पोल्की, रजवाड़ी से लेकर स्टोन और ब्रेसेलट सभी के पास होते हैं। आप फैशन+स्टाइल एक साथ कैरी करते हुए चुनें केरल के प्रसिद्ध पालक्का बैंगल्स (Palakka Bangle's) जो हर साड़ी में टॉप क्लास लगने के साथ बहुत किफायती दामों पर खरीदें जा सकते हैं।

गोल्ड प्लेटेड पालक्का बैंगल

ट्रेडिशन और मॉडर्न फैशन में केरल के प्रसिद्ध पालक्का बैंगल केरल की पारंपरिक ज्वेलरी है। गोल्ड पर इसे खरीदना महंगा पड़ सकता है, ऐसे में आप Gold Plated बेस के साथ आने वाली ये डिजाइन चुनें, जो हाथों को क्लासिक और रिच लुक देगी। डिटेलिंग की बात करें तो इसे मीनाकारी और पच्चीकारी डिजाइन पर बनाया गया है, जहां बीच में अमरूद की पत्ती आकार वाले Emerald Green Stone लगे हैं। इसे बनाने में परंपरागत तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है, जो हटकर लुक देते हैं। साथ में कंट्रास्ट पिंक स्टोन डिजाइन इन्हेंस कर रहे हैं। आप इसे फ्लोरल या जालीदार कट वर्क पर खरीदें, जो हल्का होकर भी हैवीपन क्रिएट करता है। बाजार में 500-600रु तक इसकी ढेरों वैरायटी मिल जाएंगी। आप इसे कांच की चूड़ियां भी सिंगल पीस में वियर करें।

ये भी पढ़ें- Nath Designs: 300रू से शुरू ! आर्टिफिशियल पहाड़ी नथ डिजाइन

पालक्का ब्रेसलेट बैंगल्स

आप ज्यादा ज्वेलरी पहनना पसंद नहीं करती हैं तो वॉर्डरोब में पालक्का ब्रेसलेट कड़ा जरूर शामिल करें। इसे मैरिड और यंग गर्ल्स ट्राई कर सकती हैं। यहां ओपनेबल Cuff Design हाईलाइट करते हुए एंडेड कड़ा सा लुक दिया गया है, जो मॉडर्न लुक दे रहा है। इसमें, फ्लोरल लीफ डिजाइन दी गई है, जहां ग्रीन स्टोन संग Enamel Work है। साथ में स्मॉल पिंक स्टोन सुंदरता और ज्यादा बढ़ा रहे हैं। ये पारंपरिक+मॉडर्न का परफेक्ट स्पर्श है। इन्हें भी 300-500रु में खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें- रेडनेस नहीं, सिर्फ कम्फर्ट! 2000रु में खरीदें बेबी सिल्वर कड़ा

सिंगल स्टोन पालक्का बैंगल

चूड़ियों के साथ Heavy Bangles की तलाश है तो आप AD+ Gold Plated वर्क पर ऐसी इनिमेशन कड़ा चुन सकती हैं। इसे भी कट वर्क पर बनाया गया है, जो उभार देते हुए आकर्षक हैं। साथ में लीफ और हार्ट डिजाइन में मीनाकारी वर्क डिजाइन को हाइलाइट करने का काम कर रहे हैं। यह डिजाइन अंता कट और Temple Jewellery से इंस्पायर्ड हैं। आप इसे वेलवेट या कांच की चूड़ियों संग वियर करे गॉर्जियस लगेंगी।

पालक्का बैंगल की खासियत

  • इसमें पत्ते के आकार के स्टोन का इस्तेमाल होता है, जो हटकर और रॉयल लुक देता है।
  • ज्यादातर पालक्का कड़ों को हैंडमेड तैयार किया जाता है।
  • पालक्का बैंगल की विशेषता हरा रंग हैं, लेकिन आजकल इसे कई तरह के कलर में खरीदा जा सकता है।
  • इसे 22kt Gold के अलावा आर्टिफिशियल डिजाइन में भी चुना जा सकता है।
  • ये कड़े कासवु साड़ी के साथ कमाल का लुक देते हैं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

आलिया-कंगना सी पाएं शाइन! चुनें 1 ग्राम गोल्ड कंचन इयररिंग डिजाइन
Gold Rate Today: टॉप 10 शहरों में सोने का भाव, इस सिटी में मिल रहा सबसे सस्ता सोना