Pahadi Nath Designs: पहाड़ी नथ बीते कुछ समय से मैरिड वुमन की पसंदीदा बन गई है। अब Gold पर इसे खरीदना बहुत महंगा पड़ेगा, ऐसे में यहां देखें यामी गौतम सी नथ की डिजाइन वो भी 300रु में। 

Pahadi Nath Designs: दुल्हन के लिए शादी का हर गहना खास होता है, लेकिन बीते कुछ समय से पहाड़ी नथ की डिमांड बढ़ गई है। ये केवल उत्तराखंड की संस्कृति की पहचान नहीं है बल्कि महिलाओं के सम्मान का भी प्रतीक है। बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी शादी में ट्रेडिशन+फैशन का संगम फॉलो करते हुए इस नथ को विकल्प बनाया था। वैसे तो यामी की नथ की कीमत लाखों में होगी लेकिन आप इसे पहली बार ट्राई करना चाहती हैं तो Gold Nath की बजाय देखें, आर्टिफिशियल कुमाऊं नथ जो आप 300-350 की रेंज में खरीद सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहाड़ी नथ की डिजाइन

ब्राइडल लुक के लिए यामी गौतम ने गोल्ड पर बारीक मानीकारी और इंग्रेविंग वर्क की नथ कैरी की है। जिसमें चोर ओर मोती और छोटे-छोटे मनके लगे हैं। आप गोल्ड पर भी चुन सकती हैं, वरना ये डिजाइन आपके काम आ सकती हैं ये भव्यता और शाही लुक देने में कमी नहीं रखेंगे।

ये भी पढ़ें- साउथ इंडियन ट्रेडिशन का जादू लक्ष्मी डिजाइन बैंगल संग, सिर्फ ₹300 में !

1 ग्राम गोल्ड प्लेटेड नथ

सर्कुलर हूप स्टाइल वाली ये पहाड़ी नथ एंटीक गोल्ड फिनिश के साथ आती है। यहां पर बारीक फिलिग्री-तारकशी वर्क है। साथ ही फूल-पत्ती और फ्लोरल पैटर्न खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। नथ में छोटे सफेद कुंदन और स्टोन का यूज हुआ है, जबकि नीचे की ओर पर्ल हैंगिंग शाही लुक दे रहा है। आप इसे चेन या फिर S हुक लॉक के साथ खरीदें, जिससे पहनने में आसानी होगी। सिंपल बट स्टनिंग लुक देने वालीये च्वाइस ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ प्यारी लगेगी। ऐसी हुबहू नथ मीशो पर 294 रु में उपलब्ध है, जिसे आप विकल्प बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें- सिर्फ एक बिछिया से बनेगी बात ! देखें सिंगल पीस टो रिंग डिजाइन

गढ़वाली पहाड़ी नथ की डिजाइन

रजवाड़ी स्टाइल वाली ये पहाड़ी नथ रॉयल और एलीगेंट है। इसमें बारीक फ्लोरल की चमक दिखाई दे रही है, आप इसे आराम से पहन पाएंगे। इसे हैवी लेयरिंग एडी- ब्रास मटेरियल पर बनाया गया है, जो पार्टी से शादी-फंक्शन के लिए परफेक्ट रहेगी। ये नथ पिकॉक मोटिफ, हरे, लाल और व्हाइट स्टोन पर है। जहां बीच में टियरड्रॉप एंगल में सफेद स्टोन लगे हैं। नीचे की ओर पर्ल झालर हैवी लुक क्रिएट कर रही हैं। रियल गोल्ड में इसे डिजाइन भार के हिसाब से 15 हजार से 1 लाख रुपए तक मिल जाएगी लेकिन आप आर्टिफिशियल पैटर्न पर इसे मीशो से मात्र ₹223 में खरीद सकती हैं। 

डिस्क्लेमर- यहां पर दी गई सभी जानकारी मीशो से ली गई है। एशियानेट हिंदी इसका किसी भी प्रकार का दावा नहीं करता। कोई भी पेमेंट करने से पूर्व कृपया आधिकारिक वेबसाइट उपलब्धता और ऑफर से जुड़ी डिटेल अवश्य जांच लें।