महाराष्ट्र की शान कोल्हापुरी साज, 21 पेंडेंट वाले नेकलेस के देखें गोल्ड प्लेटेड लुक

Published : Dec 19, 2025, 02:11 PM IST
कोल्हापुरी साज

सार

Kolhapuri Saaj Necklace: गोल्ड प्लेटेड कोल्हापुरी साज नेकलेस में लाल, हरा, गुलाबी और पीले स्टोन कलर चुनकर अपने एथनिक लुक को रॉयल टच दें। 21 पेंडेंट और शुभ प्रतीकों से सजा हैवी पेंडेंट कोल्हापुरी साज कम बजट में खरीदें।

कोल्हापुरी साज आपने महाराष्ट्रियन महिलाओं को पहने देखा होगा। ये एक पारंपरिक और खूबसूरत हार है, जो अपनी 21 पेंडेंट वाली कॉम्प्लेक्स डिजाइन के लिए फेमस है। कोल्हापुरी साज की खास बात इसके शुभ प्रतीकों जैसे कि मछली, कमल, शंख आदि हैं। इन्हें लाख के साथ ही सोने की परत से सजाया जाता है। विवाह से लेकर सास्कृतिक कार्यक्रम में पहने वाले कोल्हापुरी साज अब मंगलसूत्र जैसे मॉर्डन डिजाइन में भी उपलब्ध हैं। आप सिंपल छोड़ कोल्हापुरी साज के गोल्ड प्लेटेड डिजाइन को कम कीमत में खरीद सकते हैं। देखिए कुछ खास डिजाइन के बारे में।

हैवी पेंडेंट कोल्हापुरी साज नेकलेस

आप आसानी से ऑनलाइन कोल्हापुरी साज डिजाइन वाले नेकलेस गोल्ड प्लेटेड खरीद सकते हैं। अगर आप कोल्हापुरी साज गोल्ड का खरीदने जाएंगे, तो लाखों का खर्चा आएगा। वहीं 1 ग्राम गोल्ड पानी चढ़े नेकलेस आपको आसानी से 10 से 20 हजार में मिल जाएंगे। ऐसे नेकलेस में आप हैवी पेंडेंट लुक लें, जो देखने में काफी रीगल लुक देता है। आप इसे सिल्क की साड़ी के साथ किसी फंक्शन या फिर पूजा के दौरान पहन सकते हैं। 

स्टोन कोल्हापुरी साज नेकलेस

गोल्ड प्लेटेड कोल्हापुरी साज में डिफरेंट कलर के स्टोन कलर भी चुन सकते हैं। इसमें चाहे तो लाल, हरा, गुलाबी या फिर पीला स्टोन कलर चुनें। मल्टी कलर स्टोन वाले कोल्हापुरी साज किसी भी एथनिक लुक में आसानी से मैच हो जाते हैं और दिखने में भी काफी सुंदर लगते हैं। तो फिर सिंपल नेकलेस पहनने के बजाय लंबे कोल्हापुरी साज पहनकर सज जाएं।

और पढ़ें: बीवी को गिफ्ट करें हीरा ! प्लैटिनम नेकलेस डिजाइन विद प्राइस

कोल्हापुरी मोहन साज

आज बड़े पासा वाले कोल्हापुरी मोहन साज पहन खुद को रानी लुक दे सकती हैं। ऐसे हार में मल्टीलेयर लुक होता है जो इसे हैवी बनाते हैं। आप भी ऐसा हार खास मौकों के लिए चुनें। आपको इसमे मटर माला का लुक भी मिलेगा। तो ऑनलाइन गोल्ड प्लेटेड लुक में लेटेस्ट डिजाइन चुनें। 

और पढ़ें: Diamond Earrings: मां संग बिटिया भी पहनें ! 14KT डायमंड इयररिंग्स

 

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Vintage Silver Cuff Bracelet: एक सिल्वर कफ ब्रेसलेट और बदल जाएगा पूरा लुक, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स
ब्रेसलेट मंगलसूत्र गोल्ड डिजाइन, यूं हाथ में पहनें 6 सुहाग की निशानी