
Kundan Anklet Designs: भारतीय परंपरा में पायल महिलाओं का एक अहम गहना मानी जाती है। पहले जहां चांदी की पायल ही आम थी, वहीं अब यह एक फैशन स्टेटमेंट बन चुकी है। आज लड़कियां चांदी के अलावा गोल्ड और कुंदन पायल को भी खूब पसंद कर रही हैं। खासकर कुंदन पायल डिजाइंस, जो अपने रॉयल और एलीगेंट लुक की वजह से हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। अगर आप भी रक्षाबंधन, हरतालिका तीज, शादी या किसी खास मौके पर ट्रेडिशनल और शाही अंदाज चाहती हैं, तो ये 5 कुंदन पायल डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हैं।
यह डिजाइन हर मौके पर सूट करता है। गोल्डन बेस पर कुंदन स्टोन की लाइनिंग इसे रॉयल और शाइनिंग लुक देती है। इसे आप साड़ी, लहंगा या अनारकली के साथ पहन सकती हैं।
कुंदन वर्क के साथ अगर मोती की सुंदर स्ट्रिंग जुड़ी हो तो उसका लुक डबल ग्लैमरस हो जाता है। यह डिजाइन मॉडर्न और ट्रेडिशनल का परफेक्ट मिक्स है। इस तरह के पायल में कई और तरह की वैराइटी आपको मिल जाएगी। लहंगा के साथ आप इस तरह के पायल खास ओकेजन पर पहन सकती हैं।
और पढ़ें: Big Size Gold Hoops: ट्राय करें 2-3 ग्राम के बिग साइज हूप्स, जो देंगे ग्रैंड फील
अगर आप अपने पैरों को हैवी पायल से सजाना चाहती हैं तो फिर ये डिजाइन आपके लिए है। मल्टी लेयर्स पायल में कुंदन और मोती जड़े होते हैं। इसे पहनकर आप किसी भी एथनिक आउटफिट में क्वीन जैसा फील करेंगी।
दुल्हन के लिए यह कुंदन पायल डिजाइन एकदम परफेक्ट है। हैवी पायल में कुंदन और नग से सजे पेंडेंट लगे होते हैं, जो पूरे पैर को खूबसूरती से कवर करते हैं। आर्टिफिशियल ज्वेलरी मार्केट में आपको इस तरह की पायल आसानी से मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: Short Mangalsutra Hacks: शॉर्ट मंगलसूत्र की कैसे बढ़ाएं लेंथ? बिना खर्चे वाले 5 हैक
रेगुलर यूज के लिए आप इस तरह की पायल डिजाइंस पहन सकती हैं। गोल्ड या सिल्वर चेन में लोटस पेंडेंट वाली कुंदन वर्क पायल एक अच्छा ऑप्शन है। चाहें तो इसे कस्टमाइज करवा कर घुंघरू भी जुड़वा सकती हैं, जिससे यह और भी खूबसूरत लगेगी। अगर आप इसे चांदी में खरीदती हैं, तो इस तरह की पायल डिजाइंस आपको 2 हजार रुपये के अंदर आसानी से मिल जाएंगी।