
Mangalsutra Designs: शादी के बाद गला सूना अच्छा नहीं लगता है। सुहागन की पहचान मंगलसूत्र होती है। एथनिक वियर के साथ गले में अगर मंगलसूत्र हो तो फिर खूबसूरती बढ़ जाती है। हालांकि शादी में हैवी मंगलसूत्र चढ़ाया जाता है जिसे हर रोज पहनना मुमकीन नहीं होता है। लेकिन अगर सुहाग की निशानी हल्की हो तो उसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में ला सकते हैं। यहां पर हम मंगलसूत्र के कुछ लेटेस्ट डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं जो वेट में हल्के और ट्रेंडी है।
हल्के चेन में ब्लैग नग जोड़ा गया है जो मंगलसूत्र जैसा वाइब दे रहा है। इस तरह के मंगलसूत्र आपको 5-7 ग्राम में मिल जाएंगे। आप चाहें तो इस तरह के गोल्ड मंगलसूत्र कस्टमाइज भी करा सकती हैं। ऑफिस गोइंग वुमन के लिए परफेक्ट डिजाइन है।
डेली वियर के लिए ब्लैक बीड्स मंगलसूत्र भी परफेक्ट है। पतले से चेन में 5-7 ब्लैक बीड्स लगे होते हैं। जो चेन के साथ-साथ मंगलसूत्र का वाइब्स देते हैं। इस तरह के मंगलसूत्र भी आप कम कीमत में ले सकती हैं। पतले चेन की वजह से दाम कम होता है।
इस मंगलसूत्र में गोल्ड चेन की बजाय धागे में ब्लैक बीड्स पिरोया जाता है।बीच में गोल्ड मोती लगाया जाता है जो काफी सुंदर लगता है। सूट या फिर साड़ी पर आप इसे स्टाइल कर सकती हैं। डेली वियर के लिए परफेक्ट डिजाइन है। इस तरह के मंगलसूत्र 5 से 10 हजार रुपए में बन जाएंगे।
यहां पर मंगलसूत्र के दो डिजाइन दिखाए गए हैं। पतले चेन में जहां एक बीड्स लगे हैं। जो सोने की चमक को फ्लॉन्ट करने में हेल्प कर रही है। वहीं दूसरे में 3 ब्लैक बीड्स और दो गोल्ड बीड्स चेन में पिरोए गए हैं। इस तरह के मंगलसूत्र वर्किंग वुमन की पहली पसंद है। वो ऑफिस में इसे वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी पहनकर जा सकती हैं। ट्रेडिशनल के साथ-साथ इस तरह के मंगलसूत्र मॉर्डन लुक भी देते हैं।