Gold Mangalsutra designs with price: चोकर स्टाइल गोल्ड मंगलसूत्र की नई डिजाइनों के साथ अपने लुक में जोड़ें नया ट्विस्ट। जानें लेटेस्ट ट्रेंड्स, जो हर महिला के लिए परफेक्ट हैं।

सोने का मंगलसूत्र (Gold Mangalsutra) हर सुहागिन महिला के पास होता है। ये खूबसूरत लुक देने के साथ परंपरा की भी निशानी होती है लेकिन अगर आप सुहाग में थोड़ा ट्विस्ट जोड़ना चाहती हैं तो प्लेन की बजाय चोकर स्टाइल मंगलसूत्र खरीदें। ये इन दिनों फैशन की नई परिभाषा बने हुए हैं। खास बात है इन्हें कस्टमाइज कराने के साथ सुनार की दुकान से भी खरीदा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं लेटेस्ट डिजाइन के बारे में।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1) गोल्ड मंगलसूत्र की डिजाइन

लंबे चेन वाली मंगलसूत्र की बजाय काले मोती पर चोकर मंगलसूत्र चुनें। इसे डेलीवियर से लेकर ऑफिस तक में पहना जा सकता है। ये डिजाइन उन महिलाओं के लिए बेस्ट है। जिन्हें ज्वेलरी पहनना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। आप 3-4 ग्राम में इसे तैयार करवा सकती हैं।

2) 5 ग्राम मंगलसूत्र डिजाइन

ज्यादा बजट नहीं है तभी फैशन फ्लॉन्ट किया जा सकता है। यहां पर डबल मोतियों पर चोकर मंगलसूत्र तैयार किया गया है। जहां बीच में छोटा सा डायमंड लॉकेट लगा है। आप इसे गोल्ड पैंडेंट से रिप्लेस करें। इसे खरीदने के साथ कस्टमाइज कराया जा सकता है।

3) काले मोतियों वाला मंगलसूत्र

सोने का नेकलेस खरीदने का प्लान है तो ये इरादा बदलते हुए हैवी चोकर मंगलसूत्र खरीदें। यहां पर कई लेयर मोतियों के बीचे तीन छोटे-बड़े पैंडेंट लगे हैं। जो बहुत प्यारा लुक दे रहा है। आप नई दुल्हन है तो ऐसा सेट खरीदें। ये सिल्क,बनारसी के अलावा हर साड़ी के साथ टीमअप हो जाएगा।

4) मराठी मंगलसूत्र डिजाइन

महाराष्ट्र में हसुली नेकलेस बहुत पसंद किया जाता है। यूं कहें इसके बिना वहां शादियां नहीं होती है। ऐसे में आप भी गले को यूनिक और स्टाइल देते हुए हसुली पैटर्न पर मराठी नेकलेस कैरी कर सकती हैं। ये डोरी डिजाइन में आता है। जो बहुत रॉयल और महारानी लुक देता है।

5) मंगलसूत्र की न्यू डिजाइन

जो महिलाएं बिल्कुल चिपका हार पसंद करती हैं। उनके लिए ऐसा नेकलेस बेस्ट रहेगा। यहां पर थ्री लेयर मोती नेकलेस पर थोड़ी-थोड़ी दूर पर स्टार लगाएं हैं। साथ में बड़ा सा लॉकेट भी लगा है। आप इस तरह का मंगलसूत्र 10 ग्राम में बनवा सकती हैं।