Mangalsutra Locket: परंपरा और फैशन का मेल! देखें 5 ग्राम मंगलसूत्र लॉकेट डिजाइन

Published : Sep 11, 2025, 06:33 PM IST
Gold Mangalsutra Pendant Design

सार

Mangalsutra Locket New Designs:  सुहाग की निशानी, मंगलसूत्र के लिए अब चुनें लेटेस्ट गोल्ड लॉकेट डिजाइन। 5 ग्राम सोने में तैयार ये पेंडेंट राउंड शेप, फ्लावर पैटर्न और स्टाइलिश लटकन डिजाइन में लुक को और भी खूबसूरत बना देगा। 

Mangalsutra Locket Designs: सोने का मंगलसूत्र सुहाग की निशानी है। मैरिड वुमन का कोई फंक्शन इसके बिना पूरा नहीं होता है। यदि आप भी मंगलसूत्र को अपडेट करने की सोच रही हैं, तो यहां देखें 5 ग्राम सोने का लॉकेट डिजाइन। जिन्हें काले मोतियों और चेन दोनों के साथ पेयर किया जा सकता है। साथ ही ये दिखने में भी बहुत भड़कीले लगते हैं। तो चलिए जानते हैं उन डिजाइन्स के बारे में जो आपके काम आ सकती हैं। 

मंगलसूत्र लॉकेट के डिजाइन

काले मोतियों के साथ गोल्ड लॉकेट की तलाश है तो राउंड शेप पर आने वाला ऐसा पेंडेंट चुनें। ये हल्का होकर भी भारी लगता है। फोटो में दिखाए लॉकेट में सोने का पानी चढ़ा है, हालांकि आप हूबहू डिजाइन खरे सोने पर तैयार करा सकती हैं। बनारसी- सिल्क साड़ी से लेकर सलवार सूट तक सभी के साथ ये बहुत खूबसूरत लुक देगा।

सोने का लॉकेट डिजाइन

यदि आप प्योर गोल्ड से हटकर कुछ स्टाइलिश चाहती हैं तो ये बढ़िया रहेगा। यहां पर डाल का आकार देते हुए दो चिड़ियों की आकृति है जबकि सोने+मोती वर्क पर साइड में पिंक रोज पर्ल लगा है। वैसे तो ये बहुत भारी होगा आप मैचिंग नहीं बल्कि मिलती-जुलती डिजाइन 5 ग्राम के अंदर बनवा सकती है। ये पेंडेंट गले की शोभा बढ़ाने में कमी नहीं रखेगा।

ये भी पढ़ें- Diamond Tennis Bracelet: ऑफिस से लेकर पार्टी तक हर जगह पहनें ये स्टाइलिश डिजाइन

मंगलसूत्र के लिए गोल्ड लॉकेट

रेक्टैंगल शेप पर ये पैडेंट बहुत प्यार लुक दे रहा है। आप इसे शादी-ब्याह जैसे ओकेजन के लिए चुन सकती है। डिटेलिंग की बात करें तो इसे स्टाइलाइज्ड फ्लावर और छोटे-छोटे कमल पर बनाया गया है। आप भी लटकन पैटर्न पर ऐसा पेंडेंट बनवाएं। ये गोल्डन चेन और मंगलसूत्र दोनों के साथ खूबसूरत लगेगा। ऐसी डिजाइन ज्वेलरी शॉप पर मिल जाएगी, या फिर आप स्पेशल ऑर्डर देकर इसे मोडिफाई करा सकती हैं। प्योर गोल्ड नहीं चाहिए रंग-बिरेंगे नग भी लगवाए जा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- Anklet For Beby Girls: कन्या पूजन में बेबी गर्ल को दें सिल्वर पायल, लाइटवेट में देखें 6 डिजाइंस

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

1000Rs में सिल्वर रिंग, गर्लफ्रेंड गिफ्ट के लिए फैंसी डिजाइन
गोल्ड प्लेटेड चोकर के 6 मिनिमल डिजाइन,भाई की शादी में करें वियर