
Kundan Jhumka Design: आजकल भारी जूलरी की जगह मिनिमल और एलिगेंट डिजाइन वाले गोल्ड झुमकों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। खासकर 2-3 लेयर वाले झुमके महिलाओं को बेहद पसंद आ रहे हैं, क्योंकि ये हल्के होने के साथ रिच और स्टाइलिश लुक देते हैं। साड़ी, सूट, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट, हर लुक के साथ ये झुमके आसानी से मैच हो जाते हैं। अगर आप भी अपने जूलरी कलेक्शन में कुछ क्लासी डिजाइन जोड़ना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट गोल्ड इयररिंग्स आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
मोती की खूबसूरत डिटेलिंग वाले 2 लेयर गोल्ड झुमके बेहद रॉयल और सॉफ्ट लुक देते हैं। इनका मिनिमल डिजाइन शादी, पूजा या छोटे फंक्शन में पहनने के लिए शानदार माना जाता है। हल्के वजन के बावजूद ये झुमके चेहरे की खूबसूरती को और ज्यादा आकर्षक बना देते हैं।
फूलों से प्रेरित डिजाइन वाले 3 तल्ले झुमके इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। इनका यूनिक पैटर्न ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ बेहद खूबसूरत लगता है। खास बात यह है कि इनका मिनिमल टच इन्हें रोजाना या फेस्टिव दोनों तरह के लुक के लिए परफेक्ट बनाता है।
ये भी पढ़ें- Animal Shape Earrings: एनिमल शेप इयररिंग, Gen-z गर्ल्स चुनें 6 यूनिक डिजाइन
अगर आपको ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का कॉम्बिनेशन पसंद है, तो कुंदन वर्क वाले मल्टी लेयर झुमके बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इनका रिच लुक साड़ी और सिल्क आउटफिट के साथ काफी एलिगेंट दिखाई देता है और हर उम्र की महिलाओं पर अच्छा लगता है।
चांद आकार वाले 2-3 लेयर झुमके एथनिक लुक में अलग ही ग्रेस जोड़ते हैं। इनका हल्का और क्लासी डिजाइन चेहरे पर बेहद सॉफ्ट फिनिश देता है। खासकर फेस्टिव सीजन और फैमिली फंक्शन में ये डिजाइन काफी स्टाइलिश नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें- Hoop Bali Gold Earring: हार्ट शेप पर सोने की बाली, 2 ग्राम गोल्ड इयररिंग डिजाइन
ऑक्सीडाइज्ड गोल्ड फिनिश वाले झुमके आजकल युवतियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। इनका थोड़ा विंटेज और थोड़ा मॉडर्न लुक इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ बेहद शानदार दिखाई देता है। कम वजन में भी ये झुमके हैवी और रॉयल फील देने का काम करते हैं।