Mangalsutra Unique Designs: बोरिंग डिजाइनों को कहें बाय-बाय, बनवाएं मॉडर्न और यूनिक मंगलसूत्र

Published : Jul 10, 2025, 03:05 PM IST
Mangalsutra Unique Designs

सार

Mangalsutra Modern Designs: मंगलसूत्र के नए और ट्रेंडी डिजाइंस मार्केट में आ गए हैं। गोल्ड और डायमंड कॉम्बिनेशन के मंगलसूत्र आप अपने लिए चुन सकती हैं। इसके अलावा सोने के लॉकेट जो यूनिक तरीके से बनाए गए हैं उसे भी मंगलसूत्र के साथ ऐड करा सकती हैं। 

Mangalsutra Trendy Designs: मंगलसूत्र अब सिर्फ परंपरा नहीं बल्कि फैशन बन गया है। सुहागन महिलाएं अब मंगलसूत्र के जरिए स्टाइल स्टेटमेंट फ्लॉन्ट करती हैं। यही वजह है कि मार्केट में मंगलसूत्र के यूनिक डिजाइंस आने लगे हैं। एक से बढ़कर एक गोल्ड और डायमंड में मंगलसूत्र ज्वेलरी डिजाइनर बना रहे हैं। इतना ही नहीं गोल्ड में भी यूनिक डिजाइंस आने लगे हैं। यदि आप भी उन्हीं में से हैं जो फ्लावर और राउंड शेप वाले मंगलसूत्र डिजाइनों से बोर हो चुकी हैं, तो अब समय है कुछ यूनिक और मॉडर्न डिजाइंस अपनाने का। यहां कुछ डिजाइंस दिखाने जा रहे हैं।

वर्टिकल शेप मंगलसूत्र डिजाइंस 

स्लिम और सिंपल वर्टिकल बार वाला मंगलसूत्र उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो मीनिमल लुक चाहती हैं। इसे आप ऑफिस या डेली वियर के लिए भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। डायमंड और गोल्ड में वर्टिकल शेप मंगलसूत्र खूब पसंद किए जा रहे हैं।

स्ट्रेट डायमंड पाइप मंगलसूत्र

अगर आप चाहती है कि हर कोई आपके मंगलसूत्र की तारीफ करें तो फिर इस ऊपर के डिजाइन को देख सकती हैं। स्ट्रेट पाइप कट में इस मंगलसूत्र को डिजाइन किया गया है। जिस पर डायमंड जड़ा गया है। ब्लैक बीड्स के साथ मंगलसूत्र काफी यूनिक लुक दे रहा है।

 इनिशियल लेटर वाला मंगलसूत्र

अगर आप कुछ पर्सनल और ट्रेंडी चाहती हैं, तो अपने या अपने पार्टनर के नाम के इनिशियल के साथ डिज़ाइन करवाया गया मंगलसूत्र बिल्कुल परफेक्ट रहेगा।

लीफ पैटर्न मंगलसूत्र

यंग शादीशुदा महिलाओं को इस पैटर्न का मंगलसूत्र सबसे ज्यादा पसंद है। गोल्ड में लीफ डिजाइंस के साथ ही ब्लैक बीड्स जोड़ा गया है। जिसकी वजह से यह चेन जैसा है। इसे पहनने के बाद ना तो आपको हार पहनने की जरूरत होगी और ना ही चेन। 

ज्योमेट्रिक शेप मंगलसूत्र

ट्राइएंगल, हेक्सागन या स्क्वायर जैसी ज्योमेट्रिक शेप में बना मंगलसूत्र आजकल बहुत ट्रेंड में है। यह मॉडर्न लुक देता है और पार्टीज में भी अच्छा लगता है।

गोल्ड पेंडेंट विद यूनिक शेप मंगलसूत्र

अगर आपको सोने से बहुत प्यार है तो इस तरह का मंगलसूत्र बनवा सकती हैं। इसका लॉकेट भी काफी यूनिक तरीके से डिजाइन किया गया है जो ट्रेडिशनल डिजाइन से बिल्कुल अलग है। हालांकि इस तरह के मंगलसूत्र गोल्ड में बनवाने के लिए लाखों रुपए खर्च करने होंगे। 

 

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

सावन 2026 पर जीवन संगिनी को तोहफा, गिफ्ट करें रंगीन पायल डिजाइन
हरियाली तीज का हटकर अंदाज, डायमंड नोज रिंग संग सजाएं साज