Navaratna Necklace Designs: महारानियां शान से पहनती थीं नवरत्न नेकलेस, 22kt गोल्ड में बनवाएं ये डिजाइन

Published : Jul 13, 2025, 08:58 PM IST
Navaratna Necklace nine gem studded 22kt Gold Designs

सार

22kt Gold Nine Gem Navaratna Necklace Designs: शाही रॉयल्टी का प्रतीक नवरत्न हार आज भी ट्रेंड में है। शादी या किसी खास मौके पर 22kt गोल्ड के इन 5 डिजाइन्स से पाएं महारानी जैसा लुक।

इंडियन जूलरी का इतिहास बहुत ही शाही रहा है। खासकर नवरत्न नेकलेस (Navaratna Necklace), जिसे प्राचीन काल से महारानियां और राजघरानों की महिलाएं शान और रॉयल्टी के प्रतीक के रूप में पहनती आई हैं। नवरत्न का मतलब है नौ रत्न, और ये नौ रत्न अलग-अलग ग्रहों को दर्शाते हैं। माना जाता है कि इन्हें पहनने से भाग्य, हेल्थ, सौंदर्य और सुख-समृद्धि बढ़ती है। आज भी नवरत्न नेकलेस ट्रेंड में है, खासकर शादी, रिसेप्शन और ट्रेडिशनल फंक्शन के लिए। अगर आप 22kt गोल्ड में नवरत्न नेकलेस बनवाने की सोच रही हैं, तो यहां कुछ बेस्ट डिजाइन दिए गए हैं, जिन्हें देखकर कोई भी आपको महारानी से कम नहीं कहेगा।

1. क्लासिक नवरत्न गोल्ड चोकर 

अगर आप कोई ऐसा नेकलेस चाहती हैं जो साड़ी या लहंगे के साथ रॉयल फील दे, तो गोल्ड चोकर स्टाइल नवरत्न नेकलेस बेस्ट रहेगा। इसमें गोल्डन बेस पर नौ अलग-अलग रत्न लगे होते हैं – माणिक्य, मोती, मूंगा, पन्ना, पुष्यराज, नीलम, हीरा, गोमेद और लहसुनिया। चोकर का डिजाइन गर्दन पर एकदम फिट बैठता है और डीप नेक ब्लाउज के साथ बेहद एलिगेंट लगता है।

2. लॉन्ग लेयर नवरत्न हार 

लॉन्ग नेकलेस का फैशन कभी पुराना नहीं होता। अगर आप शादी या किसी बड़े फंक्शन के लिए नेकलेस चुन रही हैं तो लॉन्ग लेयर नवरत्न हार एकदम परफेक्ट है। इसमें गोल्डन चेन पर नौ रत्नों की बारी-बारी से सेटिंग होती है, जो हार को रिच और भव्य लुक देती है। इसे आप सिंगल या मल्टी लेयर दोनों तरह से बनवा सकती हैं।

और पढ़ें - लगेंगी राजकुमारी, पहनें गोल्ड प्लेटेंड हैवी नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

3. नवरत्न पेंडेंट सेट नेकलेस डिजाइन

आजकल मिनिमल लुक का भी ट्रेंड है। अगर आपको हेवी नेकलेस पहनना पसंद नहीं तो सिंपल गोल्ड चेन में नवरत्न पेंडेंट वाला डिजाइन ट्राय करें। इस पेंडेंट में गोल्डन बेस पर नौ रत्न गोल घेरे में लगे होते हैं। यह रोजमर्रा के पूजा-पाठ से लेकर ऑफिस, कॉलेज, हर जगह पहनने योग्य होता है। साथ में छोटे से मैचिंग नवरत्न ईयररिंग्स पहन लें, तो और भी सुंदर लगेगा।

4. फ्लोरल नवरत्न गोल्ड नेकलेस 

फ्लोरल डिजाइंस कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होते। अगर आप मॉडर्न ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो 22kt गोल्ड में फ्लोरल पैटर्न का नवरत्न नेकलेस बनवा सकती हैं। इसमें हर फ्लावर की पंखुड़ियों में एक-एक रत्न लगा होता है। शादी के लहंगे या हैवी साड़ियों के साथ यह डिजाइन किसी महारानी की तरह रॉयल लुक देगा।

और पढ़ें - Blouse+Necklace की जोड़ी बनेगी स्टाइल स्टेटमेंट, जानें Trendy Fashion Tips

5. टेंपल जूलरी स्टाइल नवरत्न नेकलेस 

टेंपल जूलरी का अपना ही अलग चार्म है। इसमें देवी-देवताओं की मूर्तियों और पारंपरिक नक्काशी के साथ नौ रत्न लगाए जाते हैं। यह डिजाइन साउथ इंडियन ब्राइडल लुक के लिए बेस्ट है। अगर आप भी चाहती हैं कि आपका लुक एकदम क्लासिक और डिवाइन लगे, तो यह नेकलेस जरूर बनवाएं।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Bengali Earrings: फैशन में टॉप क्लास लुक देंगे बंगाली झाला
फेस्टिवल का चार्म बढ़ा देंगे दोगुना, हॉलीडे सीजन में ट्राय करें 6 ब्रेसलेट