
आजकल ज्वेलरी में ऑक्सीडाइज्ड डिज़ाइंस की डिमांड काफी बढ़ चुकी है। खासकर बिछिया (Toe Rings) जो पहले सिर्फ ट्रैडिशनल माने जाते थे, अब फैशन स्टेटमेंट बन चुके हैं। एडजस्टेबल ऑक्सीडाइज्ड बिछिया (Adjustable Oxidised Toe Rings) का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ये किसी भी साइज में एडजस्ट हो जाते हैं और लंबे समय तक अपनी शाइन बनाए रखते हैं। साथ ही, इनके डिजाइन इतने यूनिक और ट्रेंडी होते हैं कि शादी से लेकर कैज़ुअल वियर तक हर मौके पर पहने जा सकते हैं। यहां देखें Adjustable Oxidised Toe Ring के बेस्ट डिजाइंस।
फ्लोरल डिजाइन वाली ऑक्सीडाइज्ड बिछिया हर लड़की की पहली पसंद रहती है। छोटे-छोटे फूलों की नक्काशी इसे ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न लुक देती है। यह डिजाइन शादी और त्योहारों के लिए बेस्ट है।
और पढ़ें- पैर लगेंगे दूध से सफेद, पहनें ब्लैक टोन 6 सिल्वर बिछिया डिजाइंस
मॉडर्न और स्टाइलिश टच चाहने वालों के लिए ज्योमेट्रिक कट बेस्ट है। इसमें ट्रायंगल, स्क्वायर, डायमंड जैसे शेप की नक्काशी होती है। यह मिनिमल लेकिन स्टाइलिश लुक देता है, इसलिए कैज़ुअल आउटफिट्स के साथ भी बहुत अच्छा लगता है। ऑफिस वर्किंग वीमेन इसे सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप डेली वियर के लिए कुछ सिंपल लेकिन ट्रेंडी चाहती हैं तो यह डिजाइन बेस्ट रहेगा।
भारतीय ज्वेलरी में मोर, पक्षी या ट्रेडिशनल डिजाइन को हमेशा से खास जगह मिली है। जो बिछिया को रॉयल और ट्रेडिशनल लुक देती है। गणपति पूजा जैसे अवसर पर यह डिजाइन बहुत रिच दिखेगी और इसे पहनने से आपके पैरों में एकदम क्लासिक संग ग्रेसफुल चार्म मिलेगा।
और पढ़ें- सिल्वर-गोल्ड और पर्ल नथ डिजाइंस, सब 150₹ से नीचे
ट्राइबल आर्ट वाले डिजाइंस आजकल बहुत ट्रेंड में हैं। इस डिजाइन में पुरानी जनजातीय कला की झलक देखने को मिलती है, जो इसे काफी यूनिक बनाती है। यह डिजाइन बोल्ड और हटके लुक पसंद करने वालों के लिए परफेक्ट है। खासकर वेस्टर्न आउटफिट्स और बोहो फैशन के साथ यह बिछिया बहुत जंचती है। यह उन लड़कियों के लिए है जिन्हें भीड़ से हटकर कुछ अलग पहनना पसंद है।
स्टोन वर्क वाली बिछिया हर मौके पर शाइन लेकर आती हैं। इसमें छोटे-छोटे रंगीन या सिल्वर स्टोन जड़े होते हैं, जो रिच लुक देते हैं। इसे कुर्ती, लहंगा या साड़ी के साथ पहनकर आप अपने ट्रेडिशनल लुक को और भी स्पेशल बना सकती हैं। अगर आपको थोड़ा शाइनी और फेस्टिव ज्वेलरी पसंद है तो यह डिजाइन जरूर ट्राय करें।
यह डिजाइन सिंपल होने के बावजूद बहुत ही एलीगेंट और अट्रैक्टिव लगता है। इसमें बिछिया का बैंड चौड़ा होता है, जो पैर में मजबूती और ग्रेस दोनों लाता है। डेली वियर के लिए यह बेस्ट है क्योंकि यह स्टाइलिश होने के साथ ही बहुत कंफर्टेबल भी होता है। वर्किंग वीमेन के लिए यह सबसे आसान और स्मार्ट ऑप्शन है।