गुलाब सी खिलेगी टीनएज बिटियां, 5 नई डिजाइन की पिंक झुमकी में दिखेगी सादगी+पर्सनैलिटी

Published : Jun 10, 2026, 08:45 PM IST
pink jhumki designs for teenage girls latest earring collection teenage ladkiyon ke liye

सार

Pink Jhumki Designs For Teenage Girls: पिंक झुमकी किस तरह के आउटफिट के साथ अच्छी लगती है? क्या पिंक झुमकी टीनएज लड़कियों के लिए परफेक्ट है? पिंक झुमकी के कौन-से डिजाइन ट्रेंड में हैं?

टीनएज लड़कियों के लिए ज्वेलरी सिर्फ एक एक्सेसरी नहीं बल्कि उनके स्टाइल और पर्सनैलिटी का खास हिस्सा होती है। अगर आप ऐसे ईयररिंग डिजाइन ढूंढ़ रही हैं जो आपकी टीनएज बिटियां की सादगी के साथ खूबसूरती भी बढ़ाए तो पिंक झुमकी एक बेहतरीन ऑप्शन है। चाहे कॉलेज का कोई खास प्रोग्राम हो, पारिवारिक समारोह या फिर त्योहार, पिंक झुमकी हर मौके पर बिटियां की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आजकल बाजार में पिंक झुमकी के कई नए और ट्रेंडी डिजाइन्स अवेलेबल हैं, जो एथनिक और फ्यूजन दोनों तरह के आउटफिट्स पर शानदार लगेंगे। आइए देखते हैं लेटेस्ट डिजाइन्स...

1. पिंक ट्रेडिशन झुमकी

पिंक ट्रेडिशन झुमकी आपकी टीनएज बिटियां के लिए परफेक्ट हैं। इससे उसका लुक खिला-खिला दिखेगा। इस तरह की झुमकी में गुलाबी कलर की फ्लावर डिजाइन बनी होती है और बॉटम में सफेद मोती गोल्डन टिप के साथ लगे होते हैं। पिंक झुमकी को सूट, लहंगा या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। त्योहार, शादी या कॉलेज फंक्शन जैसे खास मौकों पर इन्हें पहनकर आपकी सादगी झलकेगी।

ये भी पढ़ें...खानदानी बहुओं के गले खूब जचेंगे ग्रीन एंटीक नेकलेस, 5 डिजाइन करें कलेक्शन में शामिल

2. डार्क पिंक कलर झुमकी

टीनएज बिटियां पर डार्क पिंक कलर की झुमकी भी खूब जचेंगी। इन झुमकियों में डार्क कलर के मोती होते हैं और साथ ही इनकी छतरियों पर बारीक गोल्डन मोती लगे होते हैं। इन्हें आप मैचिंग के साथ कंट्रास्ट कलर के आउटफिट के साथ भी इन्हें स्टाइल कर सकते हैं। आपकी बिटियां इन्हें कॉलेज फंक्शन या सहेली के घर होने वाली पार्टी में पहन सकती हैं।

3. मोर डिजाइन पिंक कलर झुमकी

मोर डिजाइन की पिंक कलर झुमकी की डिमांड इन दिनों काफी देखने को मिल रही हैं। इस तरह की झुमकियों में डिफरेंट डिजाइन के मोर बने होते है और साथ ही गोल्डन वर्क भी किया होता है। इससे इनका लुक और खास हो जाता है। इन्हें ट्रेडिशनल आउटफिट पर स्टाइल किया जा सकता है।

4. कुंदन वाली पिंक झुमकी

टीनएज गर्ल्स कुंदन वाली पिंक झुमकी पहनना सबसे ज्यादा पसंद कर रही है। मार्केट में इस तरह की झुमकियों की नई रेंज भी आई हैं। इसमें बड़े-छोटे कुंदन लगे होते हैं। साथ ही इसमें पिंक और व्हाइट मोती भी लगाएं जाते हैं ताकि इनका लुक और अट्रैक्टिव दिखे। गर्ल्स इन्हें शादी-पार्टी में ट्रेडिशनल ड्रेस पर पहन सकती हैं।

5. मीनाकारी वर्क वाली पिंक झुमकी

मीनाकारी वर्क वाली पिंक झुमकी ट्रेडिशनल लुक देती है। इसमें बारीक डिजाइन बनी होती है, जिससे ये और ज्यादा आकर्षक दिखती है। इन्हें पहनने से लुक ग्रेसफुल नजर आता है। शादी, त्योहार, मेहंदी, संगीत या पारिवारिक समारोह में ये झुमकियां एथनिक आउटफिट्स के साथ शानदार लगती हैं। हल्के वजन के कारण इन्हें लंबे समय तक कैरी करना आसान होता है।

ये भी पढ़ें...ऑफिस-घर-बाहर के लिए बेस्ट हैं ये 5 न्यू लिपस्टिक शेड, लुक दिखेगा और हसीन

 

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

गर्ल सिल्वर ब्रेसलेट, 20+ गर्ल के लिए फैंसी चांदी ज्वेलरी
झुमकी इयररिंग की फैंसी डिजाइन, डेली वियर के लिए देखें 6 ट्रेंडी पीस