- Home
- Lifestyle
- jewellery
- खानदानी बहुओं के गले खूब जचेंगे ग्रीन एंटीक नेकलेस, 5 डिजाइन करें कलेक्शन में शामिल
खानदानी बहुओं के गले खूब जचेंगे ग्रीन एंटीक नेकलेस, 5 डिजाइन करें कलेक्शन में शामिल
Green Antique Necklace: ग्रीन एंटीक नेकलेस किस तरह के आउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं? ग्रीन एंटीक नेकलेस में कौन-से स्टोन सबसे ज्यादा इस्तेमाल होते हैं? क्या ग्रीन एंटीक नेकलेस सभी उम्र की महिलाओं पर अच्छे लगते हैं?

ग्रीन एंटीक नेकलेस इन ट्रेंड
ग्रीन एंटीक नेकलेस आजकल महिलाओं की ज्वेलरी कलेक्शन का खास हिस्सा बनते जा रहे हैं। इन नेकलेस की सबसे बड़ी खासियत इनका रॉयल और ट्रेडिशनल लुक है, जो किसी भी एथनिक आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ा देता है। खासकर शादी, त्योहार, पारिवारिक समारोह में ग्रीन स्टोन और एंटीक फिनिश वाले नेकलेस बेहद आकर्षक नजर आते हैं। आइए देखते हैं ग्रीन एंटीक नेकलेस के 5 ऐसे खूबसूरत डिजाइन्स, जिन्हें आपको अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करना चाहिए।

1. बड़े-छोटे मोतियों का नेकलेस
खानदानी बहुएं अपने लुक और स्टाइल की वजह से हमेशा फेमस रहती हैं। उनपर बडे़-छोटे हरे मोतियों वाले एंटिक नेकलेस खूब जचेंगे। वे इन्हें इन हाउस फंक्शन या फिर किटी पार्टीज में स्टाइल कर सकती हैं। इससे उनका लुक एकदम हटके और क्लासी दिखेगा।
ये भी पढ़ें...आर्टिफिशियल पायल डिजाइन, 100Rs बजट में देंगी 5k वाली शाइन
2. गोल्डन टच एंटिक नेकलेस
गोल्डन टच एंटिक नेकलेस की डिमांड भी काफी है। इनमें बारीक हरे मोतियों के साथ गोल्डन मोतियों को अटैच किया जाता है, जिससे इनका लुक एकदम शानदार दिखता है। इन्हें खानदानी बहुएं ग्रैंड वेडिंग फंक्शन में पहन सकती हैं। इन्हें साड़ी या लहंगा पर स्टाइल किया जा सकता हैं।
3. झालर वाला नेकलेस
लेडीज इन दिनों झालर वाले नेकलेस के लिए क्रेजी नजर आ रही हैं। हरे और गोल्डन मोतियों की झालर वाले ये नेकलेस राजसी लुक देते हैं। इन्हें हैवी साड़ी या फिर ट्रेडिशनल लहंगा के साथ पहना जा सकता है। इन्हें पहनने से लुक एकदम ग्रेसफुल नजर आता है।
4. डिजाइनर नेकलेस
खानदानी बहुओं पर डिजाइनर नेकलेस खूब जचेंगे। बड़े मोती से बना ये नेकलेस अपने क्लासी लुक और स्टाइल की वजह से काफी पॉपुलर है। इन्हें लेडीज इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।
5. बारीक मोतियों का नेकलेस
बारीक मोतियों वाला लंबा नेकलेस पहनने के बाद लुक को ग्रेसफुल बना देता है। इस तरह के नेकलेस में हरे मोतियों की कई लेयर होती है और बीच लाल-सफेद कुंदन से इन्हें अटैच किया जाता है। इन्हें खास मौके पर लेडीज कैरी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें... विंडो फ्लावर बॉक्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूल, बढ़ जाएगी घर की खूबसूरती