विंडो फ्लावर बॉक्स के लिए बेस्ट हैं ये 5 फूल, बढ़ जाएगी घर की खूबसूरती
Best Flowers for Window Boxes: खिड़की पर फ्लावर बॉक्स लगाने के क्या फायदे हैं? विंडो फ्लावर बॉक्स के लिए कौन-से फूल सबसे अच्छे होते हैं? क्या फ्लावर बॉक्स में अलग-अलग किस्म के फूलों एक साथ लगाया जा सकता है?

खिड़की पर करें फूलों से सजावट
खिड़की सिर्फ घर में रोशनी और ताजी हवा आने का जरिया नहीं होती, बल्कि सही सजावट के साथ ये आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा सकती है। अगर आप अपने घर को नेचुरल और आकर्षक लुक देना चाहते हैं तो खिड़की पर फ्लावर बॉक्स लगाना एक शानदार आइडिया है। रंग-बिरंगे फूलों से सजा विंडो फ्लावर बॉक्स न केवल घर के बाहरी हिस्से को खूबसूरत बनाता है बल्कि हर सुबह ताजगी का अहसास भी कराता है।

1. गुलबहार फूल
आप अपने घर की विंडो को भी अट्रैक्टिव लुक दे सकते हैं। यहां आप बाक्स लगाकर अपनी पसंद के रंग-बिरंगे फूल लगा सकते हैं। वैसे, आप डेजी फूल लगा सकते हैं, जिसे गुलबहार भी कहते हैं। ये फूल अपनी सादगी, ताजगी और सुंदरता के लिए जाना जाता है। इससे घर का नजारा भी बदल जाएगा।
ये भी पढ़ें... गुड़हल की पत्तियां पीली क्यों होती हैं? कारण और बचाने के 5 तरीके
2. जीनिया के फूल
घर की खिड़की को रंग-बिरंगा दिखाने के लिए आप यहां जीनिया और कैलिब्राचोआ के फूल लगा सकते हैं। इन रंग-बिरंगे फूलों से खिड़की का लुक एकदम बदल जाएगा और घर आए मेहमान भी आपके आइडिया की तारीफ करते नहीं थकेंगे।
3. चमेलिया के फूल
चमेलिया के फूलों से भी आप अपनी खिड़की की रंगत बदल सकते हैं। पर्पल कलर के ये फूल दिखने में काफी सुंदर होते हैं। ये अपनी सुगंध और औषधीय गुणों के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। बता दें कि इस तरह के पौधों को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है और ये आसानी से बडे़ हो जाते हैं।
4. नरगिस का फूल
घर की खिड़की पर आप नरगिस के फूल भी लगा सकते हैं, जिन्हें डैफोडिल फूल भी कहा जाता है। ये पीले रंग के होते हैं और झुंड में खिलते हैं। इन फूलों से हल्की-हल्की खुशबू भी आती है, जिससे आपका घर का भी महक जाएगा।
5. पेटुनिया फूल
पेटुनिया फूल को विंडो के बॉक्स में लगाने से आपके घर का लुक एकदम बदल जाएगा। ये फूल सफेद, गुलाबी, बैंगनी, लाल, नीले रंग के होते हैं। इन रंग-बिरंगे फूलों से आपकी खिड़की एकदम रंगीन दिखने लगेगी।
ये भी पढ़ें... मानसून आने से पहले बगीचे में कर लें ये 4 काम, भर-भर कर मिलेंगे फूल और सब्जियां
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.