Monsoon Gardening Tips: मानसून से पहले बगीचे में कौन-कौन से काम करने चाहिए? बारिश से पहले पौधों में कौन-सी खाद डालना फायदेमंद है? मानसून में कौन-सी सब्जियां लगाने से अच्छी ग्रोथ होती है?
जून के आखिरी तक देश के विभिन्न हिस्सों में मानसून आ जाता है। मानसून का सीजन पौधों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। अगर आप मानसून आने से पहले ही कुछ तैयारी कर लेंगे, तो आपकी बागवानी फूल और सब्जियों से लद जाएगी। आइए जानते हैं वो चार कौन से जरूरी काम हैं, जो बारिश आने से पहले ही कर लेने चाहिए।

करें मिट्टी की गुड़ाई
बारिश से पहले ही आपको गमले और मिट्टी की गुड़ाई का काम कर लेना चाहिए। मिट्टी को हल्का ढीला कर देने पर जड़ों तक हवा आसानी से पहुंचती है। साथ ही पौधों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। अगर बागवानी में सूखे पत्तियां, खरपतवार, डंडियां य झाड़ियां पड़ी हैं, तो उन्हें भी साफ कर लें।
पौधों में डालें खाद
मानसून से पहले पौधों में गोबर की खाद, वर्मीकम्पोस्ट या घर में बनी ऑर्गेनिक खाद जरूर डाल देनी चाहिए। अगर बालकनी में छोटे पौधे हैं, तो पहले ही खाद और मिट्टी अच्छी तरह से मिलाएं। इससे फूलों और सब्जियों की पैदावार बढ़ जाती है।
पानी निकासी है जरूरी
बारिश के मौसम में बागवानी के चारों तरफ पानी जमा हो जाता है, जिससे कि पौधों के सड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में पानी के निकासी की व्यवस्था होना बहुत जरूरी है। अगर बागवानी में गमले हैं, तो उनके ड्रेनेज होल चेक करें और क्यारी में पानी निकालने के लिए रास्ता जरूर बनाएं। इससे जल निकासी भी हो जाएगी और पौधे फंगल इंफेक्शन से भी बच जाएंगे।
और पढ़ें: गुड़हल की पत्तियां पीली क्यों होती हैं? कारण और बचाने के 5 तरीके
मानसून से पहले लगाएं न पौधे
बारिश के मौसम में अपनी बागवानी में नए पौधे लगा सकते हैं क्योंकि इस समय ग्रोथ बहुत तेजी से होती है। टमाटर, मिर्च, भिंडी धनिया जैसी सब्जियां आसानी से लगाई जा सकती हैं। बारिश की नमी में पौधे तेजी से बढ़ते हैं और आपकी पूरी क्यारी फूलों और सब्जियों से लद जाएगी। साथ ही पौधों को इंसेक्ट से बचाने के लिए आप नीम तेल को पानी में डालकर स्प्रे जरूर करें।
और पढ़ें: गार्डन के लिए बेस्ट एंथुरियम, फूलों से भरा रहेगा बगीचा-मिलेगा एक सॉलिड फायदा भी
