Hibiscus Plant Care Easy Tips: गुड़हल की पत्तियां पीली पड़ने का क्या कारण है? पानी और धूप मिलने के बावजूद गुड़हल का पौधा क्यों मुरझाने लगता है? गुड़हल के पौधों को कौन सा कीट सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है?

गुड़हल का पौधा भारतीयों घरों में मिल जाएगा। इसकी बेल और पौधे हर मौसम में खिले रहते हैं, यही वजह कि ज्यादातर लोग बिना ज्यादा मेहनत किए इसे लगाना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार सही देखभाल करने के बाद भी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं और समझ नहीं आता कि गलती कहां हो रही है। अगर आप भी अक्सर इसी समस्या से परेशान रहते हैं तो आज हम आपके लिए ऐसी सीक्रेट ट्रिक्स लेकर आए हैं, जो प्लांट में दोबारा जान डाल देंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फॉस्फोरस वाली खाद का इस्तेमाल

पौधों में फूल लाने के लिए अक्सर हाई फॉस्फोरस वाली ब्लूम बस्टर खाद का इस्तेमाल किया जाता है, जो गुड़हल के पौधे को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है। इसमें मौजूद फॉस्फोरस की हाई मात्रा आयरन-जिंक को बांध देते हैं, जिससे पौधे तक जरूरती तत्व नहीं पहुंच पाते और पत्तियां पीली हो जाती है। यदि इसका इस्तेमाल कर भी रहे हैं तो NPK अनुपात (नाइट्रोजन- मध्यम, फॉस्फोरस- कम और पोटाश- अधिक) रखें।

गुड़हल के पौधे के लिए मिट्टी कौन सी चुनें ?

ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता है कि गुड़हल की जड़ें भरपूर ऑक्सीजन की डिमांड करती हैं। ऐसे में आप भारी मिट्टी, ज्यादा केंचुआ खादा या फिर बहुत ज्यादा कंपोस्ट का यूज मत करें। इसकी बजाय, 2 भाग कोकोपीट, 1 भाग परलाइट या वर्मीकुलाइट और 1 भाग पाइन बार्क रखें। इससे पानी भी रुकेगा और जड़ों तक हवा पहुंचेगी।

मिट्टी PH मान कितना होना चाहिए ?

आमतौर पर गुड़हल प्लांट के लिए PH Value 5.8 से 6.3 तक बेस्ट मानी जाती है। अगर यह 6.8 से ऊपर चली जाए तो पत्तियां पीली हो जाती हैं। ऐसे में एलिमेंटल सल्फर का यूज करें। 20-20 दिन में सरसों की खाली डालें।

ये भी पढ़ें- बार-बार लैब जाने का झंझट खत्म ! ₹1000 से कम में लाएं शुगर टेस्ट मशीन

गुड़हल में घरेलू खाद डाल सकते हैं?

गुड़हल के पौधे को कई सारी घरेलू खाद पसंद हैं जिसमें प्याज के छिलकों की चाय का नाम सबसे पहले आता है। इसमें पोटाश-कैल्शियम और आयरन पाया जाता है।

  • केले के छिलकों का पाउडर
  • एप्सम सॉल्ट- बड़ा चम्मच 2-3 लीटर पानी में मिलाकर पौधे में डालें और महीने में एक बार इसे जरूर पौधे में डालें। यह मैग्नीशियम की कमी दूर करता है और पत्तियां हरी बनाता है।

गुहड़ल का पौधा बीमार होने के संकेत

  • अगर पुरानी पत्तियां पीली हो गई हैं तो नाइट्रोज की कमी
  • पत्तियों के किनारे भूरे या जले जैसे लगने पर पोटाश की कमी
  • पुरानी पत्तियों की नसे हरे दिखने पर मैग्नीशियम की कमी
  • नई पत्तियां पीली पड़ने पर आयन की कमी
  • नई पत्तियां छोटी और मुड़ी हुई होने पर जिंक की कमी

गुड़हल कैसे खराब होता है?

गुड़हल प्लांट को खराब करने में सबसे बड़ा रोल गॉल मिज नामक छोटी मक्खी का होता है, जो नई कलियों में अंडे देती है। अगर छोटी कलियां पीली होकर टूट रही हैं तो उन्हें तुरंत हटा दें। जरूरत पड़ने पर कीटनाशक का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- Ladder Gardening Home DIY: 2 फीट जगह में मिनी गार्डन, सीढ़ी से करें स्मार्ट प्लांटिंग

गुहड़ल पौधे की देखभाल कैसे करें ?

  • मिट्टी का पीएच वैल्यू 5.8-6.3 के बीच रखें
  • हाई फॉस्फोरस खाद के इस्तेमाल से बचे
  • पत्तियों और फूल के लिए हाई पोटाश खाद का इस्तेमाल करें
  • नियमित 5-6 घंटे की धूप दिखाएं