Toe Ring Design: पायल की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये चांदी की बिछिया देंगी मॉर्डन लुक

Published : Jun 18, 2025, 10:11 AM IST
Silver Toe Ring Design

सार

Toe Ring Designs: महिलाओं के लिए स्टाइलिश चांदी की बिछिया डिजाइन देखें, जिसमें मयूर, फ्लोरल, एडजस्टेबल और स्टोन वाली बिछिया शामिल हैं। जानें कौन-सी डिजाइन आपके लुक को बनाएगी और खास।

चांदी की बिछिया पैरों की सुंदरता बढ़ाने के साथ फैशन में भी कमाल लगती है। नई शादी हुई है और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो क्या ना साड़ी-श्रृंगार के साथ ज्वेलरी को भी मॉर्डन ट्विस्ट दिया जाए। यहां देखें सिंगल चांदी की बिछिया की न्यू डिजाइन। जो लुक को जबरदस्त बनाने के साथ चर्चा का विषय भी बनेंगी। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।

1) चांदी बिछिया डिजाइन

आजकल हर उंगली में बिछिया कोई पहनता है। आप भी फैशन अपडेट करते हुए सिंगल सिल्वर बिछिया खरीद सकती हैं। यहां पर मयूर स्टाइल पर डिजाइन बनाई गई है। जो बहुत गॉर्जियस लुक दे रही है। सुनार की दुकान पर ऐसी डिजाइन भड़कीले पैटर्न पर आती है। आप 1500 रुपए तक इसे खरीद सकती हैं।

2) लेडीज के लिए चांदी बिछिया डिजाइन

उंगली की बजाय पैर के अंगूठे की बिछिया भी बहुत डिमांड में है। ये न्यूली ब्राइडस की पहली पसंद बनी हुई है। आप भी कुछ डिफरेंट ट्राई करते हुए इसे विकल्प बनाएं। सुनार की दुकान पर सिंगल और बिछिया सेट के साथ इसे खरीदा जा सकता है। डिजाइन और भारीपन के अनुसार पैसे अलग-अलग हो सकते हैं।

3) चांदी की बिछिया न्यू डिजाइन

साड़ी से लेकर जूलरी तक फ्लोरल वर्क छाया हुआ है। आप भी सेलेब फैशन फॉलो करते हुए चांदी की बिछिया फूलों की डिजाइन पर खरीदें। यहां पर तीन पत्तों की नक्काशी पर इसे बनाया गया है। जो बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही है। सुनार के साथ ऑनलाइन स्टोर्स पर ये मिल जाएंगी।

4) स्टोन वाली सिल्वर बिछिया

जिन महिलाओं की बिछिया खो जाती है। उन्हें एडजेस्टबल स्टाइल को ऑप्शन बनाना चाहिए। जिसे पसंद के अकॉर्डिंग ढीला और बड़ा किया जा सकता है। यहां पर बिछिया में चांदी के साथ काले और ग्रे रंग के नगों का इस्तेमाल किया गया है। जो इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना रही है।

PREV
Read more Articles on

Recommended Stories

Minimal Gold Rings: न्यू इयर पर 8-10K तक बीवी को ये 7 रिंग करें गिफ्ट
Silver देगी गजब की शाइन ! देखें 7 एनिवर्सरी गिफ्ट आइडियाज