Snake Bracelet: नागिन सी बलखाएगी कलाई, ट्राई करें 5 स्नेक ब्रेसलेट डिजाइंस

Published : Jun 11, 2026, 04:30 PM IST

Snake Bracelet Designs: किस तरह का स्नेक ब्रेसलेट इन दिनों ट्रेंड में हैं? सिल्वर स्नेक रैप ब्रेसलेट को किन आउटफिट्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है? स्नेक ब्रेसलेट पहनते समय किन फैशन टिप्स का ध्यान रखना चाहिए? 

PREV
16

इन दिनों ज्लेवरी फैशन में स्नेक -इंस्पायर्ड डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ये ब्रेसलेट न सिर्फ स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि आपके लुक में एक बोल्ड और रॉयल टच भी जोड़ते हैं। वेस्टर्न आउटफिट हो या इंडो-वेस्टर्न, स्नेक ब्रेसलेट हर लुक को खास बना सकते हैं। अगर आप अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ यूनिक जोड़ना चाहती हैं, तो इन 5 स्नेक ब्रेसलेट डिजाइंस पर जरूर नजर डालें।

26

गोल्डन कॉइल स्नेक ब्रेसलेट

गोल्डन कॉइल स्नेक ब्रेसलेट बहुत ही गॉर्जियस लुक कलाई पर देता है। स्नेक को जिग जैग वे में जोड़ते हुए इस ब्रेसलेट को बनाया जाता है। गोल्डन फिनिश वाला यह ब्रेसलेट पार्टी के लिए गुड चॉइस होता है। वेस्टर्न के साथ-साथ फ्यूजन ड्रेस पर भी काफी स्टाइलिश लगता है।

36

डबल हेड स्नैक ब्रेसलेट

ब्लैक एंड सिल्वर टैक्सचर में बने इस ब्रेसलेट को पहनने के बाद एक नजर में ऐसा लगता है कि असली सांप लपेट लिया है। डबल हेड स्नैक ब्रेसलेट उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जो ऐसे एनिमल से डरती नहीं हैं और अपने फैशन में उनका टच पसंद करती हैं। 

46

सिल्वर स्नेक एडजस्टेबल ब्रेसलेट

स्नेक स्किन टैक्सचर के साथ बने सिल्वर स्नेक ब्रेसलेट हर साइज की कलाई पर फिट हो जाएगी। यह हर तरह के आउटफिट पर पहना जा सकता है। ऑफिस में भी आप इसे स्टाइल करके जा सकती हैं। प्योर चांदी में यह ब्रेसलेट आपको 10 हजार के अंदर मिल जाएंगी।

56

स्टोन-स्टडेड स्नेक ब्रेसलेट

अगर आपको चमकदार ज्वेलरी पसंद है, तो स्टोन-स्टडेड स्नेक ब्रेसलेट ट्राई करें। इसमें क्रिस्टल या जिरकॉन स्टोन लगे होते हैं, जो इसे लग्जरी लुक देते हैं। यह डिजाइन शादी, रिसेप्शन और खास मौकों के लिए परफेक्ट है।

इसे भी पढ़ें: राजपूती शान का मॉडर्न अंदाज, जोधा सिल्वर रिंग का लेटेस्ट कलेक्शन

66

स्नेक ब्रेसलेट की कीमत कितनी?

आर्टिफिशियल मार्केट में आपको स्नेक ब्रेसलेट 200 रुपए से लेकर 2 हजार रुपए तक में मिल जाएंगी। वहीं, सिल्वर में अगर आप लेती है, तो 10-12 हजार रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं। अगर बजट ज्यादा है, तो आप गोल्ड में यहां दिखाए गए डिजाइन को कस्टमाइज करा सकती हैं।

और पढ़ें: राजस्थानी एंटिक कड़ा के 7 नए डिजाइन्स, ₹500 में मिलेगी सोने सी चमक

Read more Photos on

Recommended Stories