Silver Jodha Ring Latest Designs: चांदी की अंगूठी कितने की आती है? 5000 रु. की रेंज में सिल्वर जोधा रिंग्स बेहतरीन विकल्प क्यों हैं ? मीनकारी, रूबी, एमराल्ड और स्टोन पर 7 कौन सी डिजाइन ट्रेंड में हैं?

अगर आप रिंग खरीदने की सोच रही हैं लेकिन महंगे गोल्ड ने बजट खराब कर दिया है तो परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। सोने के बढ़ते भाव से सिल्वर ज्वेलरी का ट्रेंड बढ़ गया है, जो दिखने में रॉयल लगती हैं और बजट फ्रेंडली भी होती हैं। अगर आप भी ऐसा कुछ तलाश रही हैं तो 3000-5000 रु. की प्राइस रेंज में आने वाली सिल्वर जोधा रिंग काम आसान करेंगी। आज हम आपके लिए फ्लोरल से स्टोन तक लेटेस्ट डिजाइन लेकर आए हैं जो एथनिक-वेस्टर्न सभी पर जंचती है। यहां चेक करें ऐसे ही यूनिक पीस जिन्हें आप भी विकल्प बना सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीनकारी जोधा सिल्वर रिंग

तस्वीर में ट्रेडिशनल एलिगेंस और मॉडर्न वाइब्रेंसी देने वाली जोधा अंगूठियों का शानदार फ्यूजन दिखाया गया है। यह आपके हाथों को एफर्टलेस ग्लैम देगा। डिटेलिंग की बात करें तो इसमें रूबी रेडिएंस के साथ बारीक चांदी की नक्काशी है। साथ में एमराल्ड फ्यूजन कट और फेयरी ऑरेंज ब्लूजम वर्क है, जो आपको बोल्ड फैशन स्टेटमेंट देगी। अगर आप इंटीक्रेट क्राफ्टशिप पसंद करती हैं तो इसे क्लोसेट में शामिल करें। ऐसे रिंग ऑनलाइन-ऑफलाइन 2000-4000 रु. तक मिल जाएगी।

चक्र डिजाइन जोधा रिंग

स्टोन और चांदी के चमक पर आने वाली सॉलिटायर जोधा रिंग अल्टीमेट मास्टरपीस है। इस रिंग के बीच में शाइनिंग नग के साथ किनारों पर हरे और सफेद रंग के छोटे-छोटे अमेरिक डायमंड लगे हैं, जो बहुत ही ग्रेसफुल, एस्थेटिक और लग्जरी वाइब देते हैं। आप इसे कैजुअल आउटिंग, डेट्स या फिर शादी-ब्याह के मौके पर पहन सकती हैं।

ये भी पढ़ें- लकड़ी के फर्नीचर की देखभाल, ये चीजें भूलकर भी न करें इस्तेमाल

हैवी डिजाइन जोधा रिंग

अगर आप चाहती हैं तो हर किसी की जगह आपके चेहरे से ज्यादा ज्वेलरी पर टिके तो लाल नग वाली जोधा रिंग खरीदना बनता है। यह शाही अंदाज देने के साथ बहुत रीगल लगती है। इसमें सफेद पत्थर की नक्काशीदार परतों पर बारीक डिजाइन वाले नग लगे हैं जो दिखने में बहुत ज्यादा अट्रेक्टिव लगते हैं। यह डिजाइन खासकर उन लेडीज के लिए हैं, जिन्हें पारंपरिक और हैवी ज्वेलरी पसंद आती है।

पेटल वर्क मॉडर्न रिंग डिजाइन

यह फैंसी डिजाइन, आपके स्टाइल और फैशन का परफेक्ट कॉम्बो पेश करता है। रिंग में लहरदार चांदी की नक्काशी संग लाल-मैरुन मीनकारी नगों का संगम हैं जो रिच लुक देता है। साथ में वेवी पैटर्न कमाल की सुंदरता दे रहा है। आप इसे डेली वियर तो नहीं लेकिन किटी पार्टी से लेकर शादी-पार्टी जैसी मुलाकातों के दौरान पहन क्लासी क्वीन दिखेंगी।

ये भी पढ़ें- 22 कैरेट गोल्ड इयररिंग, लटकन वर्क पर पांच फैंसी डिजाइन

एमराल्ड फ्यूजन जोधा रिंग

पारंपरिक शिल्पकारी और ग्लैमरस लाइफस्टाइल का मॉडर्न ट्रेंड फॉलो करते हुए जोधा रिंग को विकल्प बना सकते हैं। इसमें डायमंड कट पैटर्न पर बनाया गया है, चारों ओर चमकदार सफेद जरकन नग और नुकीले स्टोन सनबर्स्ट पैटर्न लुक देते हैं। यह बेहद आई कैचिंग ज्वेलरी है जो आपको हर मौके पर कॉन्फिडेंट डीवा लुक देने में कमी नहीं रखेगा।

रुबी नग वाली रिंग डिजाइन

चांदी की अंगूठी की ये डिजाइन उन महिलाओं के लिए हैं जो वॉर्डरोब में टाइमलेस एलिगेंस और विंटेज चार्म रखना पसंद करते हैं। आप इसे पहन राजघराने की रानी से कम तो बिल्कुल भी नहीं लगने वाली है। अंगूठी के बीच में स्मूथ रूबी कलर स्टोन लगा है, साथ में वाइट-डीप रेड स्टोन की लेयर स्पोसिकेटेड लुक देती है। यह रिंग आपके ट्रेडिशनल अटायर को फ्यूजन स्टेटमेंट जेगी। आप इसे किसी भी फैमिली वेडिंग या कल्चर इवेंट में फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

फैंसी जोधा सिल्वर रिंग फोटो

इस जोधा रिंग में नारंगी रंग के स्टोन और पत्थरों का इस्तेमाल हुआ है। साथ में टियरड्रॉप शेप खूबसूरती बढ़ा रहा है। यह डिजाइन फ्लोरल और इंटीक्रेट वर्क पर आता है। अगर आप हाथों को रिफ्रेशिंग फील देना चाहती हैं तो इसे चुनें। यह आपके आउटफिट को सडन एलिवेट करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।