Square Bangles: स्क्वायर बैंगल्स से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती, हर उम्र की महिला करें ट्राई

Published : May 16, 2026, 08:30 PM IST
Square Bangles

सार

Square Bangles Latest Trend: ग्लास बैंगल, जिग जैग बैंगल के बाद अब स्क्वायर बैंगल ट्रेंड कर रहे हैं। स्क्वायर बैंगल्स की खास बात है कि आप इसे अपने घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। पेस्टल शेड में पिंक, ग्रीन, गोल्डन, व्हाइट, पर्पल जैसे मनचाहे, मलटीकलर स्क्वायर बैंगल्स बनाने का आसान तरीका जानें।

Square Bangles: हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लेटेस्ट ट्रेंडी स्क्वायर बैंगल्स अबतक ट्राई नहीं किया तो जरूर करें। इन दिनों महिलाओं के बीच स्क्वायर बैंगल्स का लेटेस्ट ट्रेंड आ गया है। सबसे अच्छी बात ये है कि यह ट्रेडिशनल आउटफिट हो या वेस्टर्न सभी के साथ स्टाइलिश लगते हैं और हर उम्र की महिलाएं और लड़कियों के लिए परफेक्ट है। इसे मार्केट से तो खरीद ही सकते हैं, अपने घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इस समर सीजन में पेस्टल शेड में ये खासतौर पर जंचते हैं। पेस्टल पिंक स्क्वायर बैंगल, पेस्टल ग्रीन स्क्वायर बैंगल, गोल्डन स्क्वायर बैंगल, व्हाइट स्क्वायर बैंगल, पेस्टल पर्पल स्क्वायर बैंगल जैसे मनचाहे रंगों के कलरफुल स्क्वायर बैंगल्स बनाने का आसान तरीका जानें।

Square Bangle DIY: स्क्वेयर बैंगल कैसे बनाएं

सबसे पहले 6 स्क्वायर शेप क्राफ्ट रिंग फ्रेम लें। रिंग फ्रेम की संख्या आप अपनी इच्छा अनुसार कम-ज्यादा रख सकते हैं। अब इसमें अंदर की तरफ से मल्टीपल रेशमी थ्रेड ग्लू गम की मदद से चिपकाएं। हर रिंग के लिए अलग-अलग रंग के थ्रेड यूज करें। पेस्टल शेड ज्यादा अच्छे लगते हैं, जिसमें पर्पल, रोज पिंक, लाइट पिंक, गोल्डन, व्हाइट, ग्रीन के पेस्ट शेड ट्राई कर सकती हैं। अब हर रिंग में थ्रेट को बारिकी से टाइट करते हुए लपेटें। कहीं से भी रिंग ना दिखे इस बात का ध्यान रखें। अब हर थ्रेड के चारों कोनों को कवर करते हुए स्टोन लेस चिपकाएं। इसके लिए सबसे पहले रिंग के ऊपर ग्लू लगाएं और फिर सभी रिंग पर स्टोन को सावधानी से चिपका दें। स्टोन को आप अपनी मर्जी और क्रिएटिविटी के साथ अलग स्टाइल भी दे सकते हैं। सभी रिंग में स्टोन चिपक जाने के बाद अब उसे गोल्डन थ्रेड की मदद से फिक्स करें। इससे आपका डिजाइन न तो खराब होगा और न ही लूज होगा। अब आपका मल्टीकलर स्क्वायर बैंगल तैयार है। एथिनिक हो या वेस्टर्न हर आउफिट के साथ ये बैंगल्स बहुत ही खूबसूरत और ट्रेंडी लगते हैं। जब भी आप इसे पहनेंगी हर किसी की नजर आपके हाथों पर ठहर जाएगी और जरूर पूछेंगे आखिर लिया कहां से? स्क्वायर बैंगल बनाने का तरीका नीचे दिए गए वीडियो में भी देख सकते हैं।

 

PREV
AT
About the Author

Anita Tanvi

अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।Read More...
Read more Articles on

Recommended Stories

Snake Anklet: बहुरानी के पैरों में सिल्की सा एहसास देंगी ये स्नेक पायल डिजाइन
Nag Anklet: चांदी की चमक पड़ जाएगी फिकी, पैरों में पहनें नग स्टोन पायल के 6 डिजाइंस