
कांच की चूड़ियां महिलाओं की ज्वेलरी कलेक्शन का खास हिस्सा हैं। अब इन चूड़ियों में नए डिजाइन और मॉडर्न टच देखने को मिल रहा है। सितारे वाली कांच चूड़ियां आजकल काफी ट्रेंड में हैं, जो ट्रेडिशनल लुक को और ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं। इन चूड़ियों पर बने छोटे-छोटे स्टार डिजाइन हाथों की खूबसूरती को बढ़ाते हैं और आउटफिट को एक ग्लैमरस टच देते हैं। शादी, त्योहार, पूजा या किसी खास फंक्शन के लिए ये चूड़ियां एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। इन्हें पहनकर आप अपने एथनिक लुक को और भी स्टाइलिश बना सकती हैं। आइए, देखते हैं सितारा चूड़ियों के नए डिजाइन और कलर्स...
डबल कलर वाली सितारा कांच की चूड़ियां आजकल ट्रेडिशनल ज्वेलरी में एक नया और खूबसूरत ट्रेंड बन चुकी हैं। इन चूड़ियों की खासियत है कि इनमें दो अलग-अलग रंगों का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देती हैं। चूड़ियों पर बने छोटे-छोटे सितारे इन्हें अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बनाते हैं। लाल-गोल्डन, हरा-गोल्डन, पिंक-सिल्वर या ब्लू-गोल्डन जैसे कलर कॉम्बिनेशन हर तरह के एथनिक आउटफिट पर जचेंगे और आपके लुक को रॉयल टच देंगी।
ये भी पढ़ें... फैशन में चाहिए नया ट्विस्ट? चुनें ये 7 फंकी सिल्वर नेकलेस डिजाइन्स
सिंगल कलर वाली सितारा कांच की चूड़ियों में बने छोटे-छोटे सितारे इन्हें स्टाइलिश बनाते हैं। सिंपल होने के बावजूद इनका डिजाइन हाथों को फैशनेबल लुक देता है। लाल, हरा, नीला, गुलाबी, पर्पल और गोल्डन जैसे सिंगल शेड्स में आने वाली ये चूड़ियां हर तरह के एथनिक आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं। इनको साड़ी, सूट, लहंगा और अनारकली ड्रेस के साथ स्टाइल किया जा सकता है। डेली में भी महिलाएं इन्हें पहन सकती हैं।
चमकीली सितारा कांच की चूड़ियां महिलाओं के ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमर जोड़ने का काम करती हैं। इन चूड़ियों पर लगे चमकदार सितारे और शाइनिंग डिटेल्स इन्हें आकर्षक बनाती हैं। इनकी चमक हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। इनकी खास बात ये है कि ये ट्रेडिशनल डिजाइन को मॉडर्न टच देती हैं। अगर आप ज्यादा भारी ज्वेलरी के बिना हाथों को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो ये चूड़ियां आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।
शेडेड सितारा कांच की चूड़ियां इन दिनों खूब फैशन में हैं। इनमें एक ही रंग के हल्के और गहरे शेड्स का शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। चूड़ियों पर लगे सितारे इन्हें सुंदर बनाते हैं। अगर आप अपनी ज्वेलरी में कुछ यूनिक शामिल करना चाहती हैं तो शेडेड सितारा कांच की चूड़ियां बेहतर ऑप्शन है। ये आपके हाथों की चमक और रंगत बढ़ा देंगी।
रंग-बिरंगी सितारा कांच की चूड़ियां का ट्रेंड इन दिनों काफी देखने को मिल रहा है। इनपर शाइन करते सितारे लगे होते हैं, जो इनकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। ये चूड़ियां सिंपल ड्रेस में भी रंग भर देती हैं। आप इन्हें डेली के साथ इन हाउस फंक्शन या शादी-पार्टी में भी पहन सकती हैं। हर ओकेजन के लिए ये परफेक्ट हैं।
ये भी पढ़ें... सोने सी चमक वाली कटवर्क फैंसी अंगूठी, 5 नई डिजाइन से हाथों को दें रॉयल लुक