Silver Anklets: तीज में पैरों में दिखेगा शाही लुक, चुनें चांदी की हैवी पायल डिजाइन

Published : Aug 02, 2025, 06:37 PM IST
Silver Anklet Designs for Tee

सार

Silver Anklet Designs for Teej: चांदी की मोटी पायल में मोती, रंगीन नग, घुंघरू व लेयर डिजाइन तीज सीजन में ट्रेंड है। फैंसी व आर्टिफिशियल पायल के लेटेस्ट डिजाइन चुनें। 

ज्वेलरी डेस्क: हरतालिका तीज के दिन हर महिला दुल्हन की तरह सजती है। सजावट के लिए सुंदर साड़ी, फैंसी चूड़ियों के साथ ही पायल भी बेहद खास होती हैं। हरतालिका तीज में आप हल्की नहीं बल्कि हैवी पायल पहन कर सजा जाएं। पैरों में आलता और मेहंगी लगाने के बाद पायल पहनेंगी तो ज्यादा खूबसूरत लगेंगे। जानते हैं ऐसी ही कुछ चांदी की हैवी पायल डिजाइन के बारे में, जिसे पहनकर हर सुहागन महिला खूबसूरत दिख सकती है।

तीज में पहनें पर्ल ब्राइडल हैवी पायल

चांदी की मोटी पायल में नीचे की तरफ मोती के डिजाइन दिए हुए हैं। साथ ही पायल के बीच-बीच में लाल, हरे नग का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे बेहद खूबसूरत बना रहा है। आप चांदी की पायल में हैवी लुक पसंद कर पैरों की शोभा बढ़ा सकती हैं। ऐसी पायल में आपको फ्लोरल डिजाइन से लगाकर घुंघरू डिजाइन तक मिल जाएंगे।

झालर डिजाइन फैंसी पायल

दो से तीन लेयर की झालर वाली पायल में आपको घुंघरू के डिफरेंट पैटर्न मिल जाएंगे। जहां एक तरफ यह पायल हैवी दिखती हैं, वहीं पायल की झंकार इन्हें खास बनाती है। नई बहू के लिए ऐसी पायल हरियाली तीज में चुनी जा सकती हैं। आप चाहे तो कम बजट में आर्टिफिशयल हैवी पायर के फैंसी लुक चुन सकते हैं। आर्टिफिशियल पायल आपको 500 रु के अंदर मिल जाएंगी। आर्टिफिशियल पायल की चमक को बनाए रखने के लिए पानी से बचाएं। 

ब्रेड डिजाइन की हैवी पायल

जैसे ब्रेड हेयर स्टाइल होती है, ठीक वैसे ही डिजाइन में पायल भी मिलती हैं। आप ऐसी चांदी पायल में नग के डिजाइन भी चुन सकती हैं। ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर पायल लेटेस्ट डिजाइन आजकल महिलाओं के बीच खूब पॉपुलर हो रहे हैं। तीज में आप हैवी साड़ी के साथ ब्रेड डिजाइन वाली पायल पहनकर पैरों को खूबसूरत बनाएं।

और पढ़ें: 15K में होगी बल्ले-बल्ले, चुनें फैंसी Gold Drop Earring

 

PREV
Jewellery Related Tips in Hindi: जानिए गहनों के नए ट्रेंड्स, पारंपरिक और आधुनिक ज्वेलरी डिज़ाइन्स, खरीदारी के टिप्स और खास अवसरों के लिए ज्वेलरी गाइड्स। पढ़ें ज्वेलरी से जुड़ी हर अपडेट Asianet News Hindi पर।
Read more Articles on

Recommended Stories

Glass Bangles Styling Ideas: सादा ग्लास बैंगल लगेंगी एक्सपेंसिव, 6 तरह से स्टाइल करें चूड़ियां
कुंदन स्टोन वर्क से गोल्ड प्लेटेड लुक, साड़ी के साथ ट्राई करें 6 कमरबंद