
ट्रेवल डेस्क। दोस्तों के साथ लाइफ में एक ट्रिप तो हर कोई प्लान करना चाहता है लेकिन बजट का खर्चा हमेशा प्लान पर पानी फेर देता है। अगर आप भी ब्रेस्टफ्रेंड के साथ ट्रिप प्लान करना चाहते हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि कहां की यात्रा करें तो अब परेशान होने की जरूरत बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल, आज हम आपके के लिए बड़े काम की चीज लेकर आए हैं। जहां उन 10 डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जहां केवल 10-15 हजार में घूम सकते हैं। आप जानी-मानी ट्रेवलर वृत्ति खवानी की ये वीडियो देखकर आप भी चौंक जाएंगे चो चलए जानते हैं। उन जगहों के बारे में-
1) प्लान करें मनाली की ट्रिप
हिमाचल प्रदेश स्थित मनाली जाने का मजा ही कुछ और है। वृत्ति खवानी के अनुसार,3 दिन के अंदर मनाली घूम सकते हैं और इसका बजट केवल 8-10 हजार के बीच में होगा। यहां पर आप पैराग्लाइडिंग और ट्रेकिंग जैसी एडवेंचर एक्टिविटीज कर सकते हैं। वहीं, स्टे के लिए होटल,गेस्टहाउस और हॉस्टल चुन सकते हैं।
2) घूम आएं मेघायल
वर्क से दूर सुकून के पल बिताने हैं तो मेघालय घूम सकते हैं। यहां पर 5 दिनों का स्टे आप केवल 12 से 15 हजार में कर सकते हैं। मेघालय में घूमने के लिए शिलांग, चेरापूंजी और लिविंग रूट ब्रिज जैसी लोकेशन है। वहीं, घूमने के लिए यहां पर किफायती होमस्टे और लोकर ट्रांसपोर्ट मिल जाएंगे।
3) राजस्थान स्थित उदयपुर
लेक ऑफ सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर बजट फ्रेंडली है। इसे घूमने का खर्चा 8-10 हजार के बीच में होगा। साथ ही आप केवल 3 दिन में उदयपुर घूम सकते हैं। यहां पर लग्जरी होटल से लेकर कई किफायती कैफे हैं। जिनका दीदार किये बिना ट्रिप अधूरी है।
4) कुर्ग, कर्नाटक
नेचुरल ब्यूटी से भरपूर कर्नाटक स्थित कुर्ग कपल्स के बीच काफी पॉपुलर है। अगर आप पार्टनर के साथ टाइम बिताना चाहते हैं तो यहां आ सकते हैं। आप 3 दिनों में कुर्ग एक्सप्लोर करें। जिसका बजट लगभग 7-10 हजार होगा। कुर्ग आने कॉफी बागन, वाटरफॉल्स देखना न भूलें। यहां पर कई किफायती होम स्टे हैं जो एक्सट्रा खर्चा बचाएंगे।
5) कच्छ का रण, गुजरात
ज्यादातर लोग घूमने के लिए उत्तराखंड-हिमाचल या फिर कर्नाटक का प्लान बनाते हैं लेकिन अगर कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते है तो गुरजात स्थित कच्छ का रण जरूर विजिट करें। इस ट्रिप के लिए 4 दिन काफी होंगे। आप 10-12 हजार में यहां घूम सकते हैं। इसके अलावा सफेद नमक का रेगिस्तान एक अलग यात्रा के लिए एक शानदार जगह है।
6) दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के पॉपुलर हिल स्टेशन दार्जलिंग की खूबसूरती देखने हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। अगर आप कुछ अलग देखना चाहते हैं तो दार्जिलिंग विजिट करें। ये ट्रिप पूरा करने में 4 दिन से ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। आप केवल 9-12 हजार में यहां घूम सकते हैं। चाय के बगान, ट्रॉय ट्रेन, अफॉर्डेबल स्टे किफायती स्ट्रीट फूड इसे और भी ज्यादा खूबसूरत बनाता है।
7) अमृतसर, पंजाब
अगर बजट आप 10 हजार के अंदर ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो पंजाब स्थित अमृतसर एक्सप्लोर करें। यहां पर गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग जैसी कई जगह घूम सकते हैं। यहां पर गोल्डन टेंपल लंगर में खाने के साथ किफायती गेस्टहाउस में स्टे करें। अमृतसर घूमने का खर्चा 7-9 हजार रुपए तक होगा। आप केवल 3 तीन में ट्रिप पूरी कर सकते हैं।
8) रणथंभौर, राजस्थान
राजस्थान जाने की सोच रहे हैं तो इस बार जयपुर, उदयपुर न जाकर आप रणथंबौर घूम सकते हैं। वाइल्ड लाइफ पसंद करने वालों के लिए ये जगह परफेक्ट है। यहां आप 3 दिन में घूमें। रणथंबौर घूमने के लिए बजट फ्रेंडली होटल मिल जाएंगे। यहां की वाइल्ड लाइफ सेंचुरी देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। आप 10-13 हजार में रणथंबौर घूम सकते हैं।
9) आगरा, उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश स्थित आगरा भी बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन है। जिसे आप केवल वीकेंड पर घूम सकते हैं और यहां घूमने का खर्चा मात्र 6-8 हजार के बीच में होगा। ताजमहल के दीदार के अलावा आप आगरा किला,फतेहपुर सीकरी जैसी जगहें घूमे। यहां पर किफायती होटल्स के साथ स्ट्रीट फूड भी अच्छा मिलता है।
10) वर्कला, केरल
अब गोवा जाने के लिए पैस नहीं है तो आप केरल स्थित वर्कला जा सकते हैं, अपनी शानदार चट्टानों, साफ सुथरे बीच और शानदार खाने के लिए फेसम है। वर्कला घूमने के लिए 4 दिनों का वक्त बहुत है। यहां पर कई किफायती होमस्टे के साथ हॉस्टल मिल जाएंगे।
ये भी पढ़ें- शादी के लिए अदिति राव ने क्यों चुना 400 साल पुराना मंदिर, क्या है कनेक्शन? जानें
Lifestyle articles & tips in Hindi (लाइफ स्टाइल न्यूज़): Read latest lifestyle articles, Relationship tips, Health & beauty tips, Travel news in Hindi online at Asianet News Hindi.